1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्ट्रेस संग काम करने के लिए धर्मेंद्र ने किया था 10 साल इंतजार

एक एक्ट्रेस के साथ काम करने के लिए करीब 10 साल तक इंतजार करना पड़ा था। हैरान होने वाली बात तो यह है कि वह एक्ट्रेस हेमा मालिनी बिल्कुल नहीं थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 11 Jan 2022, 7:14 PM IST

dharmendra_ji_.jpg

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और अपने जमाने में हीमैन बुलाये जाने वाले धर्मेंद्र 86 साल की उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय हैं। वह फिल्म निर्माता करण जौहर की आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आएंगे। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी फोटो और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। उन्हें पद्म भूषण सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। 200 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले धर्मेंद्र ने फिल्म इंडस्ट्री में कई मशहूर और सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिनमें से एक शोले भी है, जिसमें उन्हें वीरू के किरदार के लिए याद किया जाता है।

ऐसे तो धर्मेंद्र के कई किस्से बहुत मशहूर हैं। गुरुदत्त और दिलीप कुमार को अपना आइडल मानने वाले धर्मेंद्र किसी जमाने में एक फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट में फेल भी हुए थे और उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे की धर्मेंद्र ने इस अभिनेत्री के साथ काम करने के लिए पूरे 10 साल इंतजार किया था।

यह भी पढ़ें- 'पुष्पा 2' से सामंथा का आइटम नम्बर हुआ कट, जानिए क्या है डायरेक्टर का फैसला

दरहसल धर्मेंद्र जिनके साथ काम करना चाहते थे, वह बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा साधना थी। इस बात का खुलासा खुद धर्मेंद्र ने किया था। धर्मेंद्र ने साधना संग अपनी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर साझा की थी। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने बताया था कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह उनके साथ मात्र एक ही फिल्म में काम कर पाए थे। धर्मेंद्र ने 10 साल तक अभिनेत्री के साथ काम करने के लिए इंतजार करना पड़ा था और उसके बाद उन्हें मौका मिला था। यह 1960 के दशक की बात है। यह फिल्म 'लव इन शिमला' थी जिसके स्क्रीन टेस्ट में धर्मेंद्र फेल हो गये थे। जिस कारण वह अभिनेत्री साधना के साथ काम करने का मौका गंवा चुके थे। साधना अपने वक्त की पॉपुलर और टॉप एक्ट्रेस में शुमार थीं। हर अभिनेता उनके साथ काम करना चाहता था।

गौरतलब है कि अभिनेता धर्मेंद्र महज 19 साल की उम्र में बॉलीवुड का सपना लिए मुंबई पहुंच गए थे। संघर्ष के दिनों में गुजारा करने के लिए उन्होंने ड्रिलिंग फर्म में महज 200 रुपये महीने की सैलरी पर काम भी किया था। उन्हें उनकी पहली फिल्म के लिए 51 रुपए फीस मिली थी। बताया जाता है कि अब वह 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो धर्मेंद्र पर न सिर्फ उनके फैन्स मर चुके हैं, बल्कि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी उन्हें खूब पसंद करती हैं।

यह भी पढ़ें- लता मंगेशकर को मारने के लिए दिया गया था जहर, किसने जान लेने की कोशिश की ये जानती हैं वो !