1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन सेलेब्स को मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी

फिल्मी दुनिया में काम कर रहे सितारों के कई चाहने वाले है, कई सितारें तो ऐसे हैं जिन्हें सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पुरी दुनियाभर से प्यार मिला है। हालांकि इतना प्यार और सम्मान पाने वाले ये सितारे जबरदस्त सुरक्षा के घेरे में क्यों रहते हैं क्या आपको पता है, चलिए हम आपको बतातें है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 11 Jan 2022, 8:10 PM IST

इन सेलेब्स को मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी

इन सेलेब्स को मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी

फिल्मी दुनिया में बहुत से ऐसे सितारे हैं जिन्हें कभी न कभी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कई तो ऐसे सीतारे हैं जिन्हें हर रोज धमकियां मिलती रहती है। कुछ को तो इन धमकियों के कारण पुलिस के चक्कर लगाने पड़े हैं। कुछ सितारों को अंडर्वर्ल्ड से भी धमकी मिल चुकी है, तो कुछ फैंस ही अपने सितारों से नाराज हो जाते हैं और उन्हें जान से मारना चाहते हैं। चलिए आपको बतातें हैं किन सितारों को मिल चुकी है बॉम से उड़ाने की धमकी।


शाहरुख खान


बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को कुछ दिन पहले ही उनके बंगले मन्नत को बम से उड़ान की धमकी मिली थी। बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी का नाम जितेश ठाकुर है, उसने महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इस आरोपी ने शाहरुख के बंगले समेत मुंबई के विभिन्न स्थानों में आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है।


अमिताभ बच्चन


बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के घर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस को एक कॉलर ने फोन कर ये धमकी दी की वो तीन रेलवे स्टेशन और अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने वाला है। इसके बाद पुलिस ने एक तलाशी अभियान भी चलाया था। इस मामले में कुछ संदिग्ध तो नहीं मिला मगर इस मामले की जांच को जारी रखा था।


थलापति विजय


टॉलीवुड एक्टर थलापति विजय के घर को बॉम्ब से उड़ाने की धमकी मिली थी। लेकिन जिसने यह धमकी दी उसे पुलिस ने ट्रेस कर पकड़ लिया था। वह व्यक्ति विल्लुपुरम का रहना वाला था। खबर के मुताबिक कॉलर ने तमिल नाडू पुलिस मास्टर कंट्रोल रूम में फोन किया था। उसने कहा था कि सलिग्रमम निवासी थलापति विजय के घर में बॉम्ब प्लांट किया गया है।इस कॉल के बाद पुलिस तुरंत विजय के घर पहुंची। दो घंटे तक छानबीन करने के बाद पता चला कि वह एक प्रैंक कॉल था।


चियान विक्रम


साउथ सुपरस्टार चियान विक्रम के घर को बम से उड़ाने की अफवाह मिली थी। जिसके बाद चेन्नई पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। इस खबर के सामने आते ही चियान विक्रम के फैंस में खलबली मच गई और एक्टर की सलामती को लेकर उनके चाहने वाले दुआ करने लगे। जिसके बाद तुरंत एक्शन में आई चेन्नई पुलिस एक्टर के बेसेंट नगर स्थित घऱ पहुंची और यहां जाकर तलाशी ली गई। हालांकि बाद में ये महज एक अफवाह साबित हुई। इससे पहले कॉलीवुड के ही सुपरस्टार्स, थालापथी विजय, अजीत कुमार, सूर्या और रजनीकांत के घर को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।


सलमान खान


बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। खबर के मुताबिक बांद्रा पुलिस को ईमेल भेजा गया था। उसमें लिखा था कि बांद्रा में सलमान खान के घर गैलेक्सी पर अगले दो घंटे में ब्लास्ट होगा। रोक सको तो रोक लो। इसके बाद मुंबई पुलिस घर पहुंच गई। सलमान खान घर पर नहीं थे। मगर उनके पिता सलीम खान, मां सलमा व बहन अर्पिता को सुरक्षित स्थान पर भेजा था। उक्त संबंध में बांद्रा वेस्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने आईपी एड्रेस ट्रेस किया तो पता चला कि वह गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र निवासी 12वीं का छात्र निकला। वह दिल्ली के मुखर्जी नगर में क्लैट की तैयारी कर रहा है। गाजियाबाद पहुंचने पर आरोपी के नाबालिग निकलने पर मुंबई पुलिस उसे बांद्रा में पेश होने का नोटिस देकर चली गई। पुलिस के मुताबिक उक्त किशोर वही छात्र है, जिसने जनवरी 2019 में भी गाजियाबाद में सात स्थानों पर बम ब्लास्ट की धमकी दी थी।

यह भी पढ़े - राजेश खन्ना के बाद अब इस स्टार पर बनने जा रही है बायोपिक
यह भी पढ़े -'पुष्पा 2' से सामंथा का आइटम नम्बर हुआ कट, जानिए क्या है डायरेक्टर का फैसला