बॉलीवुड

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ बनी करण के लिए आफत, अनन्या पांडे का पोस्टर देख लोगों ने किया ट्रोल

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की दोनों एक्ट्रेसेस का लुक जारी हो चुका है।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 9:53 AM IST
student of the year 2
student of the year 2

करण जौहर की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की दोनों एक्ट्रेसेस का लुक जारी हो चुका है। आलिया भट्ट के बाद अब चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और एक्ट्रेस तारा सुतारिया करण की फिल्म से बॅालीवुड में डेब्यू करेंगी। करण ने दोनों अदाकाराओं का ट्विटर पर पोस्टर जारी कर लिखा,' इन सितारों का 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में एडमिशन हुआ है।' लेकिन जहां एक ओर ट्विटर यूजर्स ने इन दोनों स्टार्स की तारीफ की वहीं कुछ यूजर्स ने पोस्ट के बाद करण के ट्वीट को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

नेपोटिज्म को लेकर बवाल

कुछ लोगों ने करण पर एक बार फिर नेपोटिज्म का इल्जाम लगाया है। लोगों का कहना है कि सारे प्रतिभाशाली युवा कलाकारों के होते हुए भी फिल्म में जिम जाने वाले स्टार किड्स को रख लिया जाता है।

करण को बताया नेपोटिज्म का बाप

करण के ट्वीट पर एक यूजर ने नेपोटिज्म फैक्टरी करार दिया वहीं एक ने उन्हें नेपोटिज्म का बाप कह कर बुलाया। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब करण को नेपोटिज्म के कारण खरी खोटी सुननी पड़ी है। इससे पहले एक्ट्रेस कंगना रनौट उनपर नेपोटिज्म को लेकर तंज कस चुकी हैं।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की स्टार कास्ट

बता दें फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में अनन्या पांडे और एक्ट्रेस तारा सुतारिया के अलावा टाइगर श्रॅाफ भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। इस फिल्म के पहले भाग ने बॉक्सऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्श मल्होत्रा ने बॅालीवुड में डेब्यू किया था। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म 23 नवंबर को रिलीज होगी।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब