बॉलीवुड

केदारनाथ में सारा के मेकअप से परेशान होकर करीना ने उठाया ये बड़ा कदम, सिंबा फिल्म से पहले किया ये काम

सारा अली खान करीना के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। करीना न्यूकमर सारा की मदद के लिए भी आगे आई हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 11:43 AM IST
kareena kapoor help sara ali khan in grooming makeover for simba
kareena kapoor help sara ali khan in grooming makeover for simba

बॅालीवुड इंडस्ट्री के एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही फिल्म केदारनाथ और सिंबा से बॅालीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इन दिनों उन्हें लेकर काफी खबरें सामने आ रही हैं। सारा आजकल अपने मेकओवर पर काम कर रही हैं। खास बात यह है कि इस काम में उनकी मदद सैफ की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान कर रही हैं।

जी हां, खबरों की माने तो सारा अली खान करीना के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती का रिश्ता है। इसी के चलते इन दिनों करीना सारा के डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बताया जा रहा है कि करीना न्यूकमर सारा की मदद के लिए भी आगे आई हैं। करीना कपूर ने सारा को उनकी अपकमिंग फिल्म सिंबा के लिए अपना मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट दे दिया है।

डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘सिंबा’ के लिए सारा का हेयर स्टाइल और मेकअप पॉम्पी करेंगे। दरअसल करीना कपूर सारा के केदारनाथ के लुक से खुश नहीं थी इसलिए उन्होंने पॉम्पी से कहा कि वह सिंबा के लिए सारा का मेकअप एक यंग लुक वाला करें।

गौरतलब है कि 'सिंबा' में सारा के अपोजिट एक्टर रणवीर सिंह हैं। फिल्म में वह एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं जिसका नाम संग्राम भालेराव है। फिल्म सिंबा साउथ की फिल्म टेंपर की रीमेक है। साउथ इंडस्ट्री में यह फिल्म काफी हिट साबित हुई थी।

सारा अली खान की यह दूसरी फिल्म है। हाल में उन्होंने अपनी पहली फिल्म केदारनाथ की शूटिंग खत्म ती है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में हैं।

Updated on:
11 Jul 2018, 11:43 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब