बॉलीवुड

करीना कपूर अपनी किताब लॉन्च करके फंसी मुसीबत में, जल्द हो सकती है कानूनी कार्रवाई

करीना कपूर ने दो दिन पहले अपनी किताब लॉन्च की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को अपनी नई किताब 'करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबिल' फैंस के साथ शेयर की।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2021, 11:35 AM IST
kareena_kapoor_khan.jpg
Kareena Kapoor Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। कुछ वक्त पहले करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। जिसका नाम उन्होंने जेह अली खान रखा है। इससे पहले उनका बेटा तैमूर अली खान है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी है। ऐसे में दो बार प्रेग्नेंट होने के बाद अब करीना ने अपनी किताब लॉन्च की है।

दरअसल, करीना कपूर ने दो दिन पहले अपनी किताब लॉन्च की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को अपनी नई किताब 'करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबिल' फैंस के साथ शेयर की। इस किताब को बेबो ने अपना तीसरा बच्चा बताया है। लेकिन अब लगता है कि इस किताब के कारण वह बड़ी मुसीबत में फंसने वाली हैं। करीना ने दो दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था।

वीडियो में वह अपने किचन में खड़ी होती हैं और पूछती हैं कि क्या बन रहा है? इसके बाद ओवेन के खोलती हैं और उसमें एक किताब निकालती हैं और कहती हैं ये बन रहा हैं। किताब के कवर पर करीना के बेबी बंप के साथ एक फोटो है। उन्होंने अपनी किताब का नाम 'करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबिल' रखा है। लेकिन उनकी किताब पर ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड ने आपत्ति जताई है।

ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड के अध्यक्ष डायमंड युसुफ ने कानपुर के चुन्नीगंज स्थित सीमेट्री में एक बैठक का आयोजन किया। इस आयोजन में करीना के द्वारा उनकी किताब का नाम प्रेग्नेंसी बाइबल रखने का विरोध किया गया। बोर्ड ने इस नाम को रखने की निंदा की है। कहा जा रहा है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने पर सहमति जता दी गई है। ऐसे में बोर्ड जल्द कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बता दें कि करीना कपूर ने किताब में अपने दोनों प्रेग्नेंसी के अनुभवों को शेयर किया है

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन