बॉलीवुड

आने वाले बच्चे के लिए Kareena Kapoor Khan बनवा रही हैं ड्रीम होम, शेयर की यह खूबसूरत तस्वीर

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) कर रही हैं आने वाले बच्चे के आने की तैयारियां बनवा रही है अपने बच्चे के लिए नया घर करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan Latest Photo ) ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2021, 1:15 PM IST
Kareena Kapoor Khan Design A New Room From Her Second Baby
Kareena Kapoor Khan Design A New Room From Her Second Baby

नई दिल्ली। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) दूसरी मां बनने जा रही हैं। फरवरी में उनके घर नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है। ऐसे में पटौदी परिवार में बच्चे के स्वागत के तैयारियाें शुरू हो गई है। करीना कपूर खान बच्चे के लिए घर डिजाइन करने में व्यस्त हैं। वह घर में बच्चे के लिए नया स्पेस बना रही हैं। घर को सजाते हुए करीना की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें वह घर में नर्सरी सजाती हुई दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Kareena Kapoor Khan Instagram ) पर एक स्टोरी शेयर की है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि 'हमारे पसंदीदा डिजाइनर के साथ...। ड्रीम होम।' इस फोटो में बेबो घर को डिजाइन करती हुई नज़र आ रही हैं। वह होम डेकोरेशन कर रहे लोगों को निर्देश देते हुए दिखाई दे रही हैं कि वह कैसे अपने घर को चाहती हैं। इस दौरान बेबो ब्लैक एंड वाइट गाउन में दिखाई दीं। जिसमें वह खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

हाल ही में करीना ने सोशल मीडिया पर पति सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) और बेटे तैमूर ( Taimur Ali Khan ) संग कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। जिसमें तीनों ही मस्तीभरे अंदाज में दिखाई दिए थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि 'साल के आखिरी पलों में वह आराम करते हुए बिता रही हैं।' साथ ही करीना ने यह भी कहा था कि 'वह इन लड़को को साल 2020 की परफेक्ट तस्वीर खींचने के लिए भी फोर्स कर रही हैं।' आपको बता दें जल्द ही करीना एक बार फिर से आमिर खान संग 'लाल सिंह चड्ढा' ( Laal Singh Chaddha ) में दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और आने वाले पर क्रिसमस फिल्म रिलीज़ होगी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन