Kareena Kapoor Son Taimur Nanny Fees: तैमूर अली खान की नैनी उनकी देखरेख के 1- 2 लाख नहीं बल्कि इतनी फीस लेती कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
Kareena Kapoor Son Taimur Nanny Fees: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले करीना कपूर और सैफ अली खान के 2 बच्चे हैं। तैमूर और जेह अली खान। ऐसे में तैमूर को संभालने के लिए करीना है उनके लिए एक नैनी रखी हुई हैं। जो कभी अनंत अंबानी की नैनी भी रह चुकी है। अनंत और राधिका की शादी में वह भी पहुंची थीं। तैमूर की नैनी का नाम ललिता डिसिल्वा है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उससे ज्यादा वो जितनी फीस चार्ज करती हैं वह सुर्खियों की वजह बना हुआ है। खबर है कि वह 1 लाख या 2 लाख नहीं बल्कि वह इससे भी ज्यादा सैलरी लेती हैं।
पिंकविला के Hindirush को दिए इंटरव्यू में ललिता डिसिल्वा ने बात की। उन्होंने करीना कपूर के घर से जुड़ी कई चीजों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि करीना सैफ भी वो ही खाना खाते हैं तो जो उनका स्टाफ खाता है। साथ ही उनसे उनकी सैलरी के बारे में पूछा गया कि तो उन्होंने कहा, ‘काश मेरी इतनी सैलरी होती, मेरी इच्छा है। आपके मुंह में घी-शक्कर। यह सिर्फ अफवाह हैं।”
ललिता डिसिल्वा ने आगे कहा, मुझे तैमूर और जेह का ख्याल रखते हुए 8 साल हो गए हैं। करीना और सैफ सिंपल और नॉर्मल लोग हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है कि स्टाफ के लिए अलग से कुछ बनेगा और सैफ-करीना के लिए अलग से कुछ। सभी के लिए एक ही क्वालिटी का खाना बनता है। कई बार तो हम सब साथ में खाना खाते हैं।