7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या अर्जुन-मलाइका के बाद तमन्ना-विजय का हुआ ब्रेकअप? ऐसे मिले फैंस को सबूत

Tamannaah Bhatia Vijay Varma Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका के बाद तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अलग होने की खबर आ रही है।

2 min read
Google source verification
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का हुआ ब्रेकअप

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का हुआ ब्रेकअप

Tamannaah Bhatia Vijay Varma Breakup: बॉलीवुड से एक और रिश्ता टूटने की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि फेमस कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। इसे सुनकर दोनों के फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। दोनों के अलग होने से सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है और यूजर्स ब्रेकअप के सबूत भी दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की राह पर चल पड़े हैं।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा हुए अलग? (Tamannaah Bhatia Vijay Varma Breakup)

कुछ समय पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की धमाकेदार ग्रैंड वेडिंग हुई थी। इस वेडिंग में पूरे बॉलीवुड के शिरकत की थी। इसमें पावर कपल कहे जाने वाले तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा भी पहुंचे थे। दोनों बड़े इवेंट्स में पार्टी में साथ ही नजर आते हैं। मगर दोनों अंबानी वेडिंग में अलग-अलग पहुंचे थे। कपल का ऐसे अलग-अलग आना फैंस को पसंद नहीं आया और ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें : ब्रेकअप की खबरों पर अर्जुन कपूर का फूटा गुस्सा, बोले- मलाइका और मेरी उम्र…

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा काफी समय से साथ में नजर भी नहीं आए हैं। खबर ये भी है कि दोनों का शेड्यूल काफी बिजी चल रहा है, पर अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेजी से फैल रही है। फैंस इस खबर के बाद बेहद परेशान भी हो रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि आज कल बॉलीवुड में ब्रेकअप भी खबरें ज्यादा आ रही हैं।