बॉलीवुड

अब करीना सुनेंगी आपकी परेशानियां, मिलेगा अभिनेत्री से बात करने का मौका..

रेडियो शो कॉलिंग करण..' की तर्ज पर श्रोताओं को करीना से बात करने का मौका भी मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 2:30 PM IST
kareena kapoor
kareena kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान बॉलीवुड में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से कमबैक करने के बाद अब वह एक नए माध्यम में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं। जाने माने फिल्म निर्माता और उनके दोस्त करण जौहर के नक्शेकदम पर चलते हुए करीना अब रेडियो शो भी होस्ट करने की तैयारी कर रही हैं। खबरों के अनुसार, उनका यह रेडियो शो इस साल दिसंबर से ऑन एयर हो जाएगा।

करण जौहर से की बात:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीना ने इस शो के लिए मुंबई के एक स्टूडियो में खास फोटोशूट करवाया और अपने नए वेंचर पर काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि करीना ने अपने इस नए वेंचर के बारे में करण जौहर से भी बात की है।

लोगों की परेशानियां सुनेंगी:
करीना अपने इस रेडियो शो में लोगों की परेशानियां सुनेंगी। साथ ही करण जौहर के रेडियो शो कॉलिंग करण..' की तर्ज पर श्रोताओं को करीना से बात करने का मौका भी मिलेगा। करीना का यह शो एक रेडियो स्टेशन पर प्रसारित होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही इस शो की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी जाएगी।

काफी उत्साहित हैं करीना:
करीना हाल ही में अपनी फैमिली के साथ मालदीव की छुट्टियों से लौटी हैं। उन्होंने भी इस न्यूज को कन्फर्म करते हुए कहा,'मेरे लिए इस नए प्लेटफॉर्म पर शुरुआत करने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। मैं अपना पहला रेडियो शो करने जा रही हूं और मैं लोगों से बात करने के लिए काफी उत्साहित हूं।'

कॉमेडी फिल्म में आएंगी नजर:
हाल ही में खबरें आई थीं कि करीना कपूर कॉमेडी फिल्म में काम करने जा रही हैं और उन्होंने फिल्म भी साइन कर ली है। इसमें वह कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते हुए दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आ सकती हैं। यह एक महिला केंद्रित कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश के एक छोटे शहर पर आधारित होगी। करीना ने जब इस फिल्म की कहानी पढ़ी तो उन्हें इस फिल्म की कहानी काफी पसंद आई। इसके अलावा वह फिल्म 'तख्त' और 'गुड न्यूज' में भी काम करने जा रही हैं। इन दोनों फिल्मों के बाद वह इस कॉमेडी फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करेंगी।

Published on: