बॉलीवुड

करीना कपूर ने जैकेट की चैन खोलकर करवाया फोटोशूट, फैशन देखकर लोगों ने लगा दी क्लास

एक्टिंग के अलावा, बेबो को उनके फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। अक्सर उनकी स्टाइलिश आउटफिट में तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हालांकि, कई बार उन्हें फैशन के कारण ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।

2 min read
kareena kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि उनकी लाखों-करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर भी उन्हें लगभग ८ मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ऐसेे में वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्टिंग के अलावा, बेबो को उनके फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। अक्सर उनकी स्टाइलिश आउटफिट में तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हालांकि, कई बार उन्हें फैशन के कारण ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ।

दरअसल, करीना कपूर को हाल ही में मुंबई के खार में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक जैकेट में नजर आईं। लेकिन लोगों ने उन्हें ब्लैक जैकेट के कारण जमकर ट्रोल कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना ने अपनी जैकेट की जिप कुछ ज्यादा ही खोल रखी है। जिसकी वजह से उनका लुक लोगों को पसंद नहीं आया। ऐसे में उन्होंने करीना को ट्रोल कर दिया।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये कौन सा स्टाइल है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, आधी चैन ऐसी खुली है कितना बेकार लग रहा है और ये भी अजीब सी लग रही है। एक यूजर ने करीना के इस स्टाइल पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिप खोलना जरूरी है क्या? ऐसे ही कई कमेंट करीना के इस वीडियो पर आ चुके हैं।

हाल ही में करीना कपूर को भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह के साथ स्पॉट किया गया। दोनों शूटिंग के लिए एक साथ आए हैं। तस्वीरों में करीना जहां पिंक जैकेट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आईं वहीं, युवराज सिंह सफेद कैजुअल ड्रेस में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। दोनों साथ में सेल्फी लेते दिख रहे हैं। इसके अलावा, करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ युवराज सिंह नजर आ रहे हैं। फोटो में करीना हंसती हुईं नजर आ रही हैं, वहीं, युवराज सेल्फी ले रहे हैं। करीना की इस फोटो पर ७ लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान लीड रोल में थे। अब वह आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Published on:
08 Oct 2021 09:54 am
Also Read
View All