वहीं, रेखा भी ऐश्वर्या पर खूब प्यार लुटाती हैं और उन्हें अपनी बेटी की तरह मानती हैं। रेखा ने ऐश्वर्या राय के बर्थडे पर एक मैगजीन में इमोशनल लेटर लिखा था। जिसमें उन्होंने मेरी ऐश लिखते हुए शुरुआत की थी और रेखा मां कहकर चिट्ठी का अंत किया था। रेखा ने लिखा था, 'मेरी ऐश! तुम्हारे जैसी महिला जो अपनी आत्मा की आवाज पर चलती है, किसी बहती हुई नदी की तरह है, कभी स्थिर नहीं रहती। वह जहां जाती है, बिना दिखावे के रहना चाहती है। तुम्हारी कही बातों को लोग भूल सकते हैं, वो ये भी भूल सकते हैं कि आपने क्या किया लेकिन वो ये कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा फील कराया। आप इस बात का एक जीवित उदाहरण हैं कि साहस सभी गुणों में सबसे अहम है। क्योंकि साहस के बिना आप किसी दूसरे गुण का लगातार अभ्यास नहीं कर सकते। आपकी गहरी ताकत और शुद्ध ऊर्जा आपके बोलने से पहले ही आपका परिचय दे देती है।'