शाहरुख ने कहा था, ‘जब मैं पहली बार मुंबई आया था तो एक स्ट्रग्लिंग एक्टर था। तब सलमान खान के घर पर ही मैंने खाना खाया था, सलीम खान जी ने मुझे बहुत सपोर्ट किया था। उन्हीं की वजह से मैं ‘शाहरुख खान’ बन पाया हूं।’ शाहरुख ने सलमान के शो के बारे में कहा था, ‘मैं इस शो पर सिर्फ सलमान के लिए आया हूं। मैं तब ही जाऊंगा जब सलमान कहेगा कि अब जाओ।’ इससे साफ पता चलता है कि दोनों के बीच बेहद गहरी दोस्ती है। हालांकि, साल २००८ में दोनों के बीच कहासुनी भी हो गई थी। जिसके बाद सालों तक दोनों ने बात नहीं की थी। लेकिन कहते हैं कि सच्ची दोस्ती में नाराजगी ज्यादा वक्त तक नहीं चलती है। ऐसे में फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई।