गोल्डन कलर के गाउन के साथ उन्होंने रेड बोल्ड लिपस्टिक, बीमिंग हाइलाइटर, ड्रामैटिक आईज, झिलमिलाता आईशैडो लगाया हुआ था। उनका मेकअप ऑन प्वाइंट था। ऐश ने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था। ऐश्वर्या इस पूरे लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने कैमरे के सामने एक से बढ़कर पोज़ दिए। इस दौरान उन्होंने कैमरे की तरफ फ्लाइंग किस करते हुए भी पोज़ दिया। उनकी खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करने के लिए वहां हर कोई बेताब दिखा।