बॉलीवुड

Sunjay Kapur का पार्थिव शरीर भारत आने में लग रहा समय, ससुर बोले- जब तक उनकी…

Karisma kapoor Ex Husband Sunjay Kapur death: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का इंग्लैंड में निधन हो गया है। अब उनका पार्थिव शरीर भारत लाने में दिक्कत आ रही है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2025, 8:23 AM IST
Karisma kapoor ex husband Sunjay Kapur Body return to india
Sanjay Kapur’s mortal remains to be brought to India.

Karisma kapoor Ex Husband Sunjay Kapur death: संजय कपूर एक बिजनेसमैन के अलावा बॉलीवुड के दामाद भी थे, उन्होंने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी पर जल्द दोनों में दूरियां आ गई और 2016 में तलाक हो गया, लेकिन 13 जून को एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई और उसने डंक मार दिया। जिससे उनका दम घुटने लगा, उन्हें सांस लेने में परेशानी हो गई और उनकी जान चली गई।

संजय कपूर के पार्थिव शरीर को लाया जाएगा भारत (Sunjay Kapur funeral)

संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से तलाक लेकर 2017 में मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से शादी की थी। अब प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव ने NDTV से बात करते हुए पुष्टि की है कि लंदन में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है जब तक उनकी कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होगी तब तक पार्थिव शरीर भारत नहीं ला पाएंगे। इसी वजह से दिक्कत आ रही है।

संजय कपूर के ससुर ने की पुष्टि

संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। चूंकि संजय अमेरिका के नागरिक थे इसलिए उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में थोड़ी देरी हो सकती है। संजय कपूर, सोना कॉमस्टार लिमिटेड के चेयरमैन थे और उन्हें मोटरस्पोर्ट्स और पोलो का गहरा शौक था। इसी शौक ने उनकी जान ले ली। 

संजय कपूर थे करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड (Karisma kapoor ex husband sunjay kapur)

संजय कपूर के निधन के बाद करीना और उनके पति सैफ अली खान करिश्मा कपूर के घर पहुंचे। करीना थोड़ी इमोशनल नजर आईं। वहीं मलाइका अरोड़ा भी उदास दिखीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि करिश्मा कपूर को संजय से तलाक के बाद एक आलीशान बंगला मिला था और उन्होंने 14 करोड़ के बॉन्ड दोनों बच्चों के नाम खरीदे थे। साथ ही वो अपने बच्चों का खर्चा भी उठाते थे। बच्चों की परवरिश और उनके खर्चे के लिए संजय करिश्मा को 10 लाख रुपये हर महीने दिया करते थे।

Updated on:
14 Jun 2025, 8:23 AM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’