9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sunjay Kapur की पत्नी प्रिया सचदेव ने किया है करीना कपूर संग काम, इस फिल्म में भी आई हैं नजर

Sunjay Kapur Wife Priya Sachdev: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की मौत के बाद उनकी पत्नी प्रिया सचदेव सुर्खियों में हैं। बता दें, उन्होंने करीना कपूर के साथ भी काम किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 13 Jun 2025, 3:01 PM IST

Sunjay Kapur wife Priya Sachdev Work With Kareena Kapoor

संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कर चुकी हैं करीना कपूर के साथ काम

Sunjay Kapur Wife Priya Sachdev: साल 2003 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने शादी की थी। दोनों की शादी से 2 बच्चे भी हैं। लेकिन जल्द ही इस रिश्ते में खटास आ गई और करिश्मा ने संजय कपूर से 2016 में तलाक ले लिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी कर ली। 2018 में उनका एक बेटा भी हो गया। अब साल 2025 में 13 जून का दिन संजय कपूर और उनके परिवार ने लिए अच्छा नहीं आया। संजय कपूर की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। उन्हें 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ा। अब उनकी की बात करें तो वह प्रिया सचदेव है। प्रिया सचदेव और करीना कपूर ने साथ में काम भी किया है और प्रिया बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ चुकी है।

संजय कपूर की तीसरी पत्नी हैं प्रिया सचदेव (Sunjay Kapur Wife Priya Sachdev)

प्रिया सचदेव की उम्र 43 साल है वह जाने-माने कार डीलर अशोक सचदेव की बेटी हैं। लंदन से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रिया ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और उसके जरिए वह बॉलीवुड में आ गईं। प्रिया सचदेव ने करीना कपूर के साथ काम किया है।। प्रिया सचदेव ने एक लक्स बॉडी वॉश के विज्ञापन मे करीना कपूर के साथ काम किया था। साथ ही वह अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुकी हैं। वहीं, प्रिया सचदेव यश चोपड़ा की फिल्म 'नील और निक्की' में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में लीड स्टार्स तनीषा मुखर्जी और उदय चोपड़ा थे। हालांकि, प्रिया का फिल्मी करियर वैसा नहीं चला जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी।

यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur की मौत की वजह बनी मधुमक्खी! हार्ट अटैक से पहले हुआ था कुछ ऐसा

प्रिया सचदेव के साथ काम कर चुकी हैं करीना कपूर (Priya Sachdev Work With Kareena Kapoor Amitabh Bachchan)

प्रिया के बारे में बात करें तो उनकी संजय कपूर से ये दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने साल 2006 में बिजनेसमैन विक्रम चटवाल से शादी की थी, जिससे कपल के एक बेटी भी हैं, लेकिन फिर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और साल 2011 में उन्होंने तलाक ले लिया और साल 2017 में प्रिया ने संजय कपूर से शादी कर ली।

प्रिया और संजय ने की थी साल 2017 में शादी (Sunjay Kapur Marriage with Priya Sachdev)

प्रिया आज भी फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहतीं। पर वह करिश्मा और संजय के दोनों बच्चों समायरा और कियान से काफी लगाव रखती हैं। अब संजय कपूर के निधन के बाद से एक बार फिर प्रिया सचदेव चर्चा का विषय बनी हुई हैं।