Sunjay Kapur Stung by Bee: संजय कपूर की मौत इंग्लैंड में पोलो खेलते समय हुई है। उन्हें 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। हार्ट अटैक आने से पहले उनके साथ एक घटना घटी थी। खबर है कि उनके मुंह में मधुमक्खी के घुसने से उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। बता दें, संजय कपूर एक बिजनेस टाइकून और उद्योगपति थे। उन्होंने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों ने 2 बच्चे भी हैं, लेकिन कपल का रिश्ता धीरे-धीरे खराब होने लगा और 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया और फिर संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली।