संजय कपूर की मौत आर्ट अटैक से हुई है। उन्हें इंग्लैंड में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक आया और वह घोड़े से गिर गए। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। इस खबर की पुष्टि सुहेल सेठ ने की, उन्होंने एक्स पर संजय कपूर की मौत पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, "संजय के निधन पर गहरा दुख हुआ, आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। यह एक बहुत बड़ी क्षति है और उनके परिवार और उनके सहयोगियों सोना कॉमस्टार के प्रति गहरी संवेदनाएं... ओम शांति।"