Karishma Kapoor Sanjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapur Death) का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। उन्हें हार्ट अटैक इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में आया, जहां वे पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान संजय अचानक मैदान पर गिर गए। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।