बता दें, एयर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त प्लेन में भारतीयों के अलावा विदेशी नागरिक भी सवार थे। इसमें कुल 230 यात्री 12 क्रू मेंबर थे। प्लेन में ब्रिटेन के 52 यात्री, पुर्तगाल के 6 और कनाडा का एक यात्री भी बताए जा रहे हैं। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट के प्रवक्ता के अनुसार, अहमदाबाद से लंदन, गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI 171 आज सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।