बॉलीवुड

‘ये तो ना हॉरर है ना कॉमेडी, इतनी कमाई कैसे की’, सिनेमाघरों में हिट साबित हुई Kartik Aryan की ‘भूल भूलैया 2’ OTT पर रही फ्लॉप?

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) को हाल में OTT पर रिलीज किया गया, जहां वो यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आई?
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2022, 3:50 PM IST
सिनेमाघरों में हिट साबित हुई Kartik Aryan की 'भूल भूलैया 2' OTT पर रही फ्लॉप
सिनेमाघरों में हिट साबित हुई Kartik Aryan की 'भूल भूलैया 2' OTT पर रही फ्लॉप

इन दिनों कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) की सफलता को खूब एंजॉय कर रहे हैं. कार्तिक की इस फिल्म ने लगातार कई हफ्तों पर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए रखा और कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. वहीं हाल में सिनेमाघरों के बाद इस फिल्म को अब OTT पर भी रिलीज कर दिया गया है, जहां फिल्म कुछ यूजर्स को तो पसंद आई, लेकिन कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आई. कुल मिलाकर बात ये है कि जो वाहवाही फिल्म मे सिनेमाघरों में बटोरी, वहीं ये फिल्म ओटीटी पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है.

फिल्म के बारे में यूजर्स सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि 'ये तो ना हॉरर है ना कॉमेडी'. वहीं कुछ का कहना है कि 'बात समझ नहीं आ रही फिल्म ने इतनी कमाई कैसे की?'. कुछ यूजर्स को केवल फिल्म में तब्बू का ही किरदार पसंद आया. वहीं कुछ का कहना है कि 'अच्छा है हॉल में जाकर नहीं देखी'.

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते हुए ऐसा हंगामा मचा दिया था कि कई फिल्मों को टक्कर देने में भी ये सफल साबित हुई. अपनी रिलीज डेट के 5वें हफ्ते में भी यानी हफ्ते के तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 2.51 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसको बाद भी कमाई का सिलसिला जारी है.

वहीं फिल्म ओटीटी पर लोगों को कुछ खास भा नहीं रही है. वहीं अगर इसकी कमाई के बारे में बात करें तो, रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने अब तक 180 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, जिसका सिलसिला अभी फिलहाल जारी है. अपनी इस फिल्म से 'रूह बाबा' यानी कार्तिक आर्यन भी इस साल के बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार बनकर उभरें हैं.

इस फिल्म ने उनको रातों-रात स्टार बना दिया. इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में कार्तिक नाम आ चुका है. कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में उनके अलावा कियारा अडवाणी, तब्बू, संजय मिश्रा और गोविन्द नामदेव नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस फिल्म को अनीस बज्‍़मी ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 20 मई 2022 को रिलीज हुई थी.

Published on: