बॉलीवुड

Karwa Chauth : देखें काजोल के बदलते मूड और एक्ट्रेसेस का करवा चौथ सेलिब्रेशन

बुधवार को देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया गया। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी इस पर्व पर सजधज कर पति की लम्बी उम्र की कामना की। कुछ एक्ट्रेसेस ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

3 min read
Nov 04, 2020
kajol.png

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ( Kajol ) ने करवा चौथ के दौरान अपने मूड की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह लाल साड़ी और लाइट मेकअप में नजर आईं। एक्ट्रेस ने कुल 5 फोटोज शेयर की हैं। हर एक फोटो को कैप्शन भी दिया है। उनके कैप्शन और संबंधित फोटोज फैंस को खूब पसंद आए।

काजल अग्रवाल

नवविवाहित अभिनेत्री काजल अग्रवाल ( Kajal Aggarwal ) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पहले करवा चौथ समारोह की तस्वीरें शेयर कींं। पोस्ट की गई सेल्फी में काजल लाल रंग की साड़ी पहने बेहद खुबसूरत दिखाई दे रही हैं। वहीं वह लाल रंग के मास्क में भी नजर आईं। अभिनेत्री ने स्टोरी को कैप्शन देते हुए लिखा, पहला करवा चौथ। उन्होंने अपनी मेहंदी की तस्वीर भी शेयर कीं। काजल के पति गौतम किचलू ने भी पूजा समारोह से काजल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। काजल और गौतम 30 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध गए।

बिपाशा बसु

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ( Bipasha Basu ) ने बुधवार को पिछले साल अपने करवा चौथ समारोह की यादों को ताजा किया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर करण सिंह ग्रोवर संग तस्वीर और वीडियो शेयर की। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अभिनत्री छलनी में अपने पति करण सिंह ग्रोवर को निहार रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी करवाचौथ। पिछले साल की करवाचौथ की यादें। हमने चांद का पीछा किया था और हमने सड़क पर अपना व्रत खोला था क्योंकि हमें फैमिली डिनर के लिए जाना था।' उन्होंने आगे कहा, 'करण हमेशा और हर चीज में मेरा उत्साह बढ़ाता है। हम हर साल एक-साथ व्रत रखते हैं। एक और दिन उत्साह और हमारे प्यार का जश्न मनाने के लिए। आई लव यू।'

ताहिरा कश्यप

अभिनेता आयुष्मान खुराना ( Ayushmann Khurrana ) ने अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप ( Tahira Kashyap ) को सोशल मीडिया पर करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं। अभिनेता वर्तमान में चंडीगढ़ में अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने इस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपना हाथ दिखाते नजर आ रहे हैं। अभिनेता के हाथ में मेहंदी से त लिखा हुआ है, यानी कि ताहिरा के नाम का पहला अक्षर। अभिनेता ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, 'करवा चौथ।' इस बीच, ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद से लगाई हुई मेहंदी की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें कोरानावायरस की आकृति बनी हुई है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'कोरोना के समय में करवा चौथ, ईमानदारी से बताऊं, तो मैं अपने हाथों पर कुछ बर्फ जैसा बनाना चाहती थी। जब तक किसी ने इशारा नहीं किया कि आप कोरोनो वायरस क्यों बना रही हैं? अब या तो आप मेरी कला पर दोष लगा सकते हैं या दिमाग पर जो पूरी तरह से इस वायरस से घिरा हुआ है। सबको हैप्पी कोरोना फ्री करवा चौथ।'

Published on:
04 Nov 2020 11:37 pm