बॉलीवुड

कियारा आडवाणी ने बताया कैसे की थी ‘लस्ट स्टोरीज’ में मास्टरबेट सीन की तैयारी, माता-पिता का था ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इस सीरीज में उनका वाइब्रेटर सीन काफी पॉपुलर हुआ था। इसके बारे में बात करते हुए कियारा ने बताया कि उन्हें इसके बारे में जानने के लिए गूगल करना पड़ा था।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2021, 10:58 AM IST
kiara_advani.jpg
Kiara Advani

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी वैसे तो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन असली पहचान उन्हें 'कबीर सिंह' से मिली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म को काफी पसंद किया गया और कियारा की एक्टिंग को भी। लेकिन इससे पहले कियारा की वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज ने काफी सुर्खियां बटोरीं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज की चर्चा अभी तक होती है।

वाइब्रेटर सीन ने बटोरी सुर्खियां
इस सीरीज में कियारा के एक सीन ने जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी। दरअसल, एक सीन में कियारा ने वाइब्रेटर का इस्तेमाल किया था। सीरीज में कियारा ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया होता है जिसका पति उसकी यौन इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाता। ऐसे में वह एक वाइब्रेटर के साथ मास्टरबेट करती है। लेकिन फिर एक ऐसी घटना हो जाती है कि उनका ये सच परिवार के सामने आ जाता है। इस सीन के बारे में कियारा ने नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर' में बताया था।

गूगल करने की जरूरत पड़ी
कियारा ने बताया कि उन्हें पता नहीं था कि वाइब्रेटर को कैसे यूज करना है। कियारा कहती हैं, 'करण ने हम सबको बता दिया था कि क्या करना है। मुझे लगा था कि ये दिलचस्प होगा। मुझे सच में इस डिवाइस के बारे में कुछ नहीं पता था। मुझे इसके बारे में जानने के लिए गूगल करने की जरूरत पड़ी। इसके बाद मैने कुछ फिल्में भी देखी और इसके बारे में जाना। मुझे पता था कि ये सीन कैसा लगेगा। मैंने इस सीन को अच्छी तरह करने की कोशिश की और ज्यादा टेक नहीं लिए।

करण जौहर की तारीफ की
इसके बाद कियारा ने करण जौहर की तारीफ करते हुए कहा, 'करण की यह अच्छी बात है कि वह खुद सारी चीजों को आसानी से सिखा देते हैं। वे जब भी कोई सीन करते हैं तो ऐसा लगता है कि यह सच में ऐसा ही होना चाहिए। उन्हें देखने के बाद ऐसा लगता है कि आप भी वैसा ही करेंगे।' इससे पहले भी कियारा ने अपने इस सीन के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने माता-पिता के साथ बैठकर पूरे शो को देखा था। कियारा ने बताया, 'उस समय मेरी दादी मेरे साथ रहने के लिए आई थीं और फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। बेशक मैंने और मेरे माता-पिता ने साथ में इसे देखा था। सभी को यह पसंद आया था। वे सब कुछ जानते थे पहले से जब मैंने फिल्म के लिए हां कहा था।'

Updated on:
13 Sep 2021, 10:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन