नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स की जिंदगी भी आसान नहीं होती है। उन्हें फिल्मों के जरिए स्टारडम तो मिल जाता है लेकिन कभी-कभी यही स्टारडम उनके लिए मुसीबत बन जाती है। सेलेब्स की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो जाते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि सेलेब्स किसी इवेंट में शामिल होने के लिए जाते हैं लेकिन उन्हें देखने के लिए इस कदर भीड़ उमड़ पड़ती है कि उनकी सिक्योरिटी को उन्हें सेफ रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन कई बार सिक्योरिटी होने के बावजूद एक्ट्रेसेस के साथ सरेआम बदसलूकी हो जाती है। आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे-