बॉलीवुड

Kick 2 First Look: सलमान खान की ‘किक 2’ से पहली झलक आई सामने, रिलीज डेट का मिला हिंट

Kick 2 First Look: सलमान खान की फिल्म ‘किक 2’ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। साजिद नाडियाडवाला से एक्टर का पहला लुक दिखा दिया है।
2 min read
• •
Nov 30, 2024
Kick 2 First Look
Kick 2 First Look

Salman Khan Kick 2 First Look: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की साल 2014 में आई फिल्म किक फैंस को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म की कहानी से लेकर गानों को फैंस ने खूब प्यार दिया था। फैंस चाहते थे कि किक का सीक्वल भी बने। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही किक का सीक्वल ऑफिशियली अनाउंस कर उनका दिल खुश कर दिया था। इसका नाम उन्होंने ‘किक 2’ बताया था। अब साजिद नाडियाडवाला ने फैंस को अचानक एक बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने किक 2 में सलमान खान कैसे नजर आएंगे। उसका पहला लुक आउट कर दिया है। साथ ही उन्होंने एक वाक्य दिया है जो फैंस को पूरा करना है। सोशल मीडिया पर इसे देखकर फैंस के बीच खलबली मच गई। हर कोई फिल्म को लेकर एक्साइटेड हो गया। साथ ही रिलीज डेट पर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म कब तक बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार हो पाएगी।

'किक 2' का पहला पोस्टर हुआ जारी (Kick 2 First Look)

फिल्म किक 2 को लेकर जो अपडेट आई हैं। साजिद नाडियावाल ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें उन्होंने सलमान खान को ब्लैक मास्क पहने दिखाया है। साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखे हुए एक डायलॉग को पूरा करने को कहा। इसे देख फैंस और ज्यादा खुश हो गए। जैसा कि सब जानते हैं किक के पहले भाग में भी सलमान खान का लुक ऐसा ही था। उसमें सलमान खान एक चोर की भूमिका में थे जो बैंक जैसी बड़ी-बड़ी जगहों से पैसा चोरी कर एक नेक नाम में लगाता है। वह उन लोगों का इलाज करवाता है जिनका कोई नहीं होता या फिर जो पैसों की कमी के कारण अपना इलाज नहीं करवा पाते। किक के पहले पार्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी विलेन किरदार में थे। वहीं, रणदीप हुड्डा ने पुलिस की भूमिका निभाई थी। किक में सलमान खान का लुक और किरदार फैंस को काफी पसंद आया था और यही वजह है कि इसकी सीक्वल बनने जा रहा है।

'किक 2' की शूटिंग सिकंदर के बाद होगी पूरी

किक में सलमान खान के साथ पहली बार एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में थी। फिल्म के गानो से लेकर फिल्म में दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। अब कहा जा रहा है कि किक 2 की शूटिंग सलमान खान फिल्म सिकंदर के बाद करेंगे। सिकंदर अगले साल यानी 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। अब रिपोर्ट के अनुसार, किक 2 पर काम सिकंदर के बाद ही होगा। साथ ही कहा जा रहा है कि अगर सिकंदर अगले साल रिलीज होगी तो 'किक 2' साल 2026 तक फ्लोर पर दस्तक दे सकती है। अभी फिल्म की रिलीज पर कोई ऑफिशियली अपडेट नहीं आया है।

Updated on:
30 Nov 2024 08:35 am
Published on:
30 Nov 2024 08:35 am
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा