लंबे इंतजार के बाद आखिरकार किंग खान ने पठान बनकर सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री मार दी है। फिल्म को देख निकले फैंस शाहरुख की इसे अब तक की बेस्ट एंट्री बता रहे हैं। वहीं इसके साथ ही सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर भी थिएटर में दिखाया गया, जिसने पैंस की खुशी को दोगुना कर दिया।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे टाइम बाद किंग खान को देख फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में टाइगर ने भी पठान का साथ दिया है। यानी शाहरुख के साथ फिल्म में सलमान भी दिखाई दिए हैं। ये फैंस के लिए डबल ट्रीट से कम नहीं है। इसके साथ ही फैंस की खुशी तब और बढ़ गई जब यशराज फिल्म्स ने किसी का भाई किसी की जान का टीजर भी फिल्म के साथ दिखाया।
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर भी रिलीज किया गया है।
जब शाहरुख खान की फिल्म के साथ सलमान खान की फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया जाए तो फैंस तो खुशी से झूमेंगे ही ना। ऐसा ही नजारा थिएटर में देखने को मिला।
यह भी पढ़ें- 'पठान' और 'टाइगर' को साथ देख बौखलाए फैंस
थिएटर में जब सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का टीजर चला तो वो खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाए। कई सारे लोग तो सलमान खान की एंट्री पर चिल्लाने लगे।
सलमान खान फिल्म के इस टीजर में एक्शन अवतार में नजर आ रहे है। इस फिल्म में साउथ की झलक भी देखने को मिल रही है। फिल्म का ये टीजर एक्शन सीन्स से भरा हुआ है। फिल्म के टीजर में दिखाया गया सलमान खान का लुक एकदम अलग ही नजर आ रहा है।
1 मिनट 45 सेकंड के इस टीजर में बॉलीवुड मेगास्टार लोगों से लड़ते हैं और पूजा हेगड़े से इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। टीजर के स्क्रीन पर आते ही फैंस जोर-जोर से चीयर करने लगते हैं। अब इस टीजर वीडियो को देख ट्विटर पर फैंस बेकाबू हो गए हैं। ट्विटर पर #KisiKaBhaiKisiKiJaan ट्रेंड होने लगा है।
किसी की भाई किसी की जान में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर दिखाई देंगे। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है।
यह भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार! सिनेमाघरों में उतरा 'पठान'