बॉलीवुड

फिल्मों में फ्लॉप फिर भी करोड़ो की मालकिन हैं अथिया शेट्टी, नेटवर्थ के मामले में बड़े-बड़े स्टार्स को छोड़ा पीछे

आज फिल्मी जगत से लेकर क्रिकेट की दुनिया में एक ही खबर घूम रही है और वो है भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी की शादी। दोनों आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
2 min read
kl rahul athiya shetty wedding
kl rahul athiya shetty wedding

क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के लिए आज बड़ा दिन है। आज ही के दिन दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाकी रस्में भी धूम धाम से की गईं। दोनों ही अपनी इंडस्ट्री के बड़ा नाम हैं। अथिया का भले ही फिल्मों में सिक्का न चला हो, लेकिन अभिनेत्री करोड़ो की मालकिन हैं। इनकी नेटवर्थ जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

अथिया का फिल्मी करियर कापी छोटा रहा है। अथिया ने 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2017 मुबारकां मूवी में काम किया था। फिर साल 2018 में नवाबजादे और साल 2019 में मोतीचूर चकनाचूर मूवी मं काम कर चुकी हैं। अथिया ने अपने करियर में महज 4 फिल्में की हैं, जिनमें से एक में उन्होंने कैमयो किया था।

अथिया शेट्टी एक मूवी में करीब 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करती है। वहीं अथिया शेट्टी एक महीने में करीब 80 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करती है।

यह भी पढ़ें- फिर बनेगी शाहरुख खान और दीपिका की जोड़ी!

इसके अलावा वो कई ब्रांड्स के प्रमोशन से भी कमाई करती है और अथिया एक ब्रांड से करीब 40 से 50 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। वहीं उनकी सालाना कमाई 10 करोड़ रुपये की है। अथिया शेट्टी के पूरे नेटवर्थ की बात करे तो ये करीब 29 करोड़ की नेटवर्थ है।

इसके साथ ही अथिया के पास कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है। अथिया के पास jaguar XF, जिसकी कीमत लगभग 55.67 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास Mercedes-Benz S-class जैसी काफी मंहगी गाड़ी बी मौजबद है। जिसकी कीमत लगभग 2.17 करोड़ रुपये है।

वहीं, केएल राहुल सालाना 30 करोड़ रुपए कमाते हैं। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान होने के साथ ही राहुल IPL में लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान भी हैं।

आज साम 4 बजे ये जोड़ी सात-फेरे लेगी। शादी के बाद 6:30 बजे के करीब ये कपल पैपराजी के सामने आएगा। वहीं इस शादी में महज 100 लोग शामिल होने वाले हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल ने रेड नहीं, बल्कि अपने खास दिन के लिए व्हाइट और गोल्डन कलर की वेडिंग ड्रेस को फाइनल किया है। अथिया और केएल राहुल सब्यासाची के वेडिंग आउटफिट में दुल्हन-दूल्हा बनेंगे।

बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं, बल्कि ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'बॉयकॉट बॉलीवुड' पर फिर फूटे करीना कपूर के बोल

Updated on:
23 Jan 2023 02:33 pm
Published on:
23 Jan 2023 01:48 pm
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो