बॉलीवुड

तापसी पन्नू को 9वीं क्लास में हुआ था पहला प्यार, ब्वॉयफ्रेंड ने इस वजह से कर लिया ब्रेकअप

तापसी पन्नू ने एक मीडिया इवेंट में अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए थे। जिसमें उन्होंने अपने पहले प्यार से जुड़ा भी किस्सा सुनाया था।
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2021, 2:54 PM IST
Know about Actress Taapsee Pannu first love Story
Taapsee Pannu

नई दिल्ली: एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। तापसी ने साउथ और बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में तापसी सूरमा, मुल्क और मनमर्जियां जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। ये तो थी तापसी की प्रोफेशनल लाइफ की बात। अब हम आपको तापसी की पर्सनल लाइफ से जुड़ा किस्सा सुनाते हैं, जिसके बारे में तापसी ने खुद खुलासा किया था।

पहले प्यार से जुड़ा किस्सा सुनाया

दरअसल, तापसी पन्नू ने एक मीडिया इवेंट में पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए थे। जिसमें उन्होंने अपने पहले प्यार से जुड़ा भी किस्सा सुनाया था। तापसी ने बताया की जब वो 9वीं क्लास में थी, तब उन्हें 10वीं क्लास में पढ़ने वाले एक लड़के से प्यार हुआ था। लेकिन इस बीच ब्वॉयफ्रेंड के बोर्ड के एग्जाम शुरू हो गए। जिस वजह से उसने तापसी से ब्रेकअप कर लिया। ऐसा होने के बाद तापसी खूब रोई थी।

पीसीओ बूथ पर जाकर कॉल करती थी

तापसी ने बताया था कि उन्हें आज भी याद है की उस समय उनके पास मोबाइल नहीं था। ऐसे में वे पीसीओ बूथ पर जाकर अपने ब्वॉयफ्रेंड को कॉल करती थी। ब्रेकअप के बाद तापसी ने अपने बॉयफ्रेंड को ब्रेकअप की वजह भी पूछी थी।

समझना और उसे सम्मान देना जरूरी

तापसी ने कहा था कि अब जब भी वो किसी के साथ रिलेशनशिप में आएगी तो, उनका सबसे पहला काम उस इंसान को समझना और उसे सम्मान देना होगा। वहीं, उनका लाइफ पार्टनर भी ऐसा हो जो उनको अच्छी तरह से समझ सके।

फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ में दिखाई देंगी

तापसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभी तापसी पन्नू की रश्मि रॉकेट फिल्म आयी है, जो Zee5 पर देखी जा सकती है। इसके बाद एक्ट्रेस जल्द ही बायोपिक स्पोर्ट्स फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ में दिखाई देंगी, जिसमें वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है, एक्ट्रेस की इस फिल्म का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

Updated on:
17 Oct 2021, 2:54 PM IST
Published on: