बॉलीवुड

जानिए कौन हैं अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा, कपूर खानदान से है खास कनेक्शन

जिस तरह अमिताभ बच्चन के बेटी होकर भी श्वेता लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। ठीके वैसे ही उनके पति निखिल नंदा भी लाइम लाइट से दूर रहते हैं। निखिल नंदा भारत के टॉप बिजनेसमैन में से एक हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2021, 5:15 PM IST
Know about Amitabh Bachchans son in law Nikhil Nanda
bachchan family

नई दिल्ली: अभी हाल ही में शो ' कौन बनेगा करोड़ पति' के 1000 वें एपीसोड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bahchcan) की बेटी श्वेता नंदा (Shweta Nanda) और उनकी नवासी नव्या (Navya Naveli) नवेली मेहमान के तौर पर पहुंचीं थीं। ऐसा पहली बार हुआ था जब एक शो में तीन पीड़ी एक साथ दिखाई दी अमिताभ अपनी बेटी और नवासी के साथ नजर आए। ये तो सब जानते हैं कि श्वेता नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी और उनके दो बच्चे, नव्या नवेली और अगस्तया नंदा हैं। लेकिन उनके पति और अमिताभ के दामाद निखिल नंदा (Nikhil Nanda) के बारे में लोग कम ही जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको निखिल नंदा के बारे में बता रहे हैं।

लाइम लाइट से दूर रहते हैं

जिस तरह अमिताभ बच्चन के बेटी होकर भी श्वेता लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। ठीके वैसे ही उनके पति निखिल नंदा भी लाइम लाइट से दूर रहते हैं। निखिल नंदा भारत के टॉप बिजनेसमैन में से एक हैं। वो इस वक्त एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। एस्कॉर्ट्स लिमिटेड ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण बनाती है। जिसके संस्थापक निखिल के दादाजी हर प्रसाद नंदा थे।

अभिनेता राजकपूर थे नाना

इस कंपनी की स्थापना साल 1944 में हुई थी। निखिल नंदा मशहूर बिजनेस मैन राजन नंदा और ऋतु नंदा के बेटे हैं। उनके नाना अभिनेता राजकपूर थे, यानि कि निखिल राजकूपर की बेटी ऋतु नंदा की संतान है और कपूर परिवार उनका ननिहाल है। निखिल नंदा ने अमेरिका के व्हार्टन बिजनेस स्कूल से प्रबंधन और विपणन की डिग्री हासिल की थी। निखिल अपने पिता के निधन के बाद एस्कॉर्ट्स ग्रुप के चेयरमैन बने थे। हालांकि साल 2013 में एस्कॉर्ट्स में मैनेजिंग डायरेक्टर बने।

परिवारवालों के ही कहने से मिले थे

साल 1997 में निखिल नंदा और श्वेता बच्चन की अरेंज मैरज हुई थी। निखिल-श्वेता शादी से पहले अपने परिवारवालों के ही कहने से मिले थे। दोनों को शादी से दो बच्चे नव्या नवेली और अगस्तया हैं। अपने पति को लेकर श्वेता बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो मिसेज निखिल नंदा बनकर काफी खुश हैं। हाल ही में जब निखिल नंदा को बेस्ट CEO के अवॉर्ड से नवाजा गया था तो नव्या ने अपने पापा को विश करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी थी, जो कि काफी वायरल हुई थी।

Updated on:
7 Dec 2021, 5:15 PM IST
Published on: