बॉलीवुड

कभी इस एक्ट्रेस के दीवाने थे जॉन अब्राहम, चैट शो में बताया था अपना क्रश

करण जौहर जॉन से पूछा था कि बचपन में किसके फैन रहे हैं? किस एक्ट्रेस के लिए पागल हो जाते हैं?’ इसके जबाव में जॉन अब्राहम ने कहा था कि...
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2021, 11:23 AM IST
Know Madhuri Dixit was John Abraham's childhood crush
John Abraham

नई दिल्ली। John Abraham's childhood crush: अपने लुक और बॉडी के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। जॉन नें मॉडलिंग करते-करते फिल्मों में एंट्री मारी थी। जॉन की पहली फिल्म 2003 में आई ‘जिस्म’ थी। जिसमें उनके अपोजिट बिपाशा बसु (Bipasha Basu) लीड रोल में नजर आई थीं। इसके बाद दोनों को साथ काम करते-करते प्यार हो गया और दोनों कई साल रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जॉन की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस (John Abraham's favorite actress) कौन सी थी। चलिए हम आपको बताते हैं।

वह बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं

दरअसल इस बात का खुलासा खुद जॉन ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में किया था। करण जौहर जॉन से पूछा था कि बचपन में किसके फैन रहे हैं? किस एक्ट्रेस के लिए पागल हो जाते हैं?’ इसके जबाव में जॉन अब्राहम ने कहा था कि ‘मेरा बचन से क्रश माधुरी दीक्षित थीं। वह बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। जब आपको किसी पर क्रश होता है तो फिर वो खूबसूरत ही लगता है।

वहीं, एक्टर्स के बारे में जॉन ने बताया था कि मैं अमिताभ बच्चन को बहुत पसंद करता था। अमिताभ बच्चन कमाल के एक्टर हैं, यहां तक कि हम तो बचपन में उनका गाना तक भी कॉपी करते थे। ‘वाकई में अमिताभ बच्चन सबसे अलग हैं। उनके गाने ‘खइके, पान बनारस वाला’ पर तो हम खूब डांस करते थे।

लड़के जब आपको देखकर पागल होते हैं

इसके बाद करण जौहर ने अचानक जॉन से पूछा था कि ‘वैसे आप ज्यादा डांस करते नहीं हैं। आपको क्या लगता है हीरो जो नाचते हैं वो स्टूपिड होते हैं?’ जॉन ने कहा था कि ‘मुझे ज्यादा डांस करना आता नहीं है। मुझे याद है दोस्ताना के शूट पर जब मैं डांस कर रहा था तो आप मुझपर हंस रहे थे। वहां अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे।

इसके अलावा करण ने जॉन से पूछा था कि ‘लड़के जब आपको देखकर पागल होते हैं तो क्या आपको अजीब लगता है?’ जॉन ने कहा था कि ‘मुझे बिल्कुल गलत नहीं लगता। लड़के मुझसे कनेक्ट करते हैं। क्योंकि मैं साधारण से परिवार से आता हूं। मेरे ज्यादातर फैन्स भी साधारण परिवार के हैं।

Updated on:
11 Nov 2021, 11:23 AM IST
Published on: