बॉलीवुड

रिश्तों में दरार, एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं फिर भी करना चाहते हैं इनकी बायोपिक..

अब खबर आ रही है कि गोविंदा पर भी बायोपिक बनने जा रही है।

2 min read
Jun 27, 2018
govinda
govinda

बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों की बाढ़ सी आई हुई है। इसी सप्ताह डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। फिल्म अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है इसमें रणबीर कपूर ने संजू का किरदार निभाया है। इसी के साथ ऋतिक रोशन 'सुपर 30' टीचर की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। वहीं अक्षय की फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इसके बाद अब खबर आ रही है कि गोविंदा पर भी बायोपिक बनने जा रही है। अब इस बयोपिक में गोविंदा का किरदार कृष्णा अभिषेक निभा सकते हैं।

मामा की बायोपिक में लीड रोल करना चाहते हैं कृष्णा:

बता दें कि कृष्णा और गोविंदा के बीच पिछले कुछ दिनों से रिश्तों में खटास चल रही है। लेकिन फिर भी वह गोविंदा की बोयपिक में लीड रोल करना चाहते हैं। हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन कृष्णा अभिषेक से फिल्म में लीड रोल के लिए पूछा गया था। तो उन्होंने कहा कि 'गोविंदा मामा की बायोपिक के लिए मुझसे बेहतर कोई और हो ही नहीं सकता है। उनकी बायोपिक के लिए कोई और एक्टर न्याय नहीं कर सकता है। साथ ही यह भी कहा कि मैंने 'संजू' का ट्रेलर देखा और देखने पर लगता है कि रणबीर कपूर इसके लिए सबसे सही पसंद हैं। ठीक इसी तरह मेरा और मामा का कॅामेडी स्टाइल और डांस का तरीका काफी समान है। मैं उनकी कॅापी नहीं करता हूं बल्कि वह हमारे खून में बसा हुआ है। मुझे ऐसा लगता है कि मैं स्क्रीन पर उन्हें बखूबी निभा सकता हूं। मैं अपनी तरफ से उन्हें ट्रिब्यूट देना चाहूंगा।'

दोनों परिवारों में बातचीत बंद:
बता दें कि पिछले कुछ समय से कृष्णा और गोविंदा के परिवार के बीच बातचीत बंद है। अब उनका झगड़ा जगजाहिर हो चुका है। पिछले दिनों कृष्णा और कश्मीरा ने अपने दोनों बच्चों का बर्थडे मनाया लेकिन उस बर्थडे पार्टी में गोविंदा और उनके परिवार का कोई भी सदस्य नजर नहीं आया। उस वक्त गोविंदा अपने परिवार के साथ लंदन में थे। वहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कहा कि उनके परिवार और कृष्णा के परिवार में सबकुछ खत्म हो गया है। अब पैचअप की भी कोई गुंजाइश नहीं बची है। बता दें कि कृष्णा की वाइफ कश्मीरा ने एक बार ट्वीट किया था, पैसे के लिए नाचने वाले'। बताया जा रहा है कि इस ट्वीट की वजह से ही दोनों परिवारों के बीच खटास पैदा हुई।

कृष्णा की अपकमिंग फिल्म
निर्देशक विनोद टिवेरी की अपकमिंग फिल्म 'तेरी भाभी है पगले' जल्द रिलीज होगी। गौरतलब है कि कृष्णा इसमें कॉमेडी करते हुए भी नजर आएंगे।

Published on:
27 Jun 2018 01:51 pm