बॉलीवुड

केआरके ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के तलाक को लेकर की भविष्यवाणी,करीना कपूर के बच्चों को लेकर कही ये बात

सलमान खान, रणबीर कपूर से भिड़ने के बाद अब केआरके के निशाने पर आई करीना और प्रियंका चोपड़ा, ट्विटर पर की भविष्यवाणी
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2021, 12:06 PM IST
Krk predicted priyanka nick divorce
Krk predicted priyanka nick divorce

नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्टर और डायरेक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) अक्सर अपने भड़कीले बयानबाजी को लेकर चर्चे में बने रहते हैं। उनके निशाने में ज्यादातर बॉलीवुड के स्टार्स ही रहते है। अभी हाल में वो सलमान खान, मिक्की सिंह, कंगना रनौत से पंगा ले चुके है इसके बाद उन्होंने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है। केआरके ने अपने ट्वीट में रणबीर कपूर (ranbir kapoor) के केरेक्टर को लेकर सवाल उठाए थे,अभी ये मामला दबा भी नही था कि केआरके ने बॉलीवुड की दो बड़ी स्टार के लिए निशाना साधते हुए बड़ी बात कही है।

विवादों में हमेशा घिरे रहने वाले कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में भविष्यवाणी करते हुए लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जल्द ही अलग हो जाएंगे। यह कपल अगले दस सालों के अंदर डिवोर्स (तलाक़) ले लेगा।

इतना ही नही केआरके ने अपनी भविष्वाणी को लेकर यह भी कहा है कि कुछ लोग मुझे इडियट्स समझते हैं। उन्हें लगता है कि किसी के बारे में भविष्यवाणई करना गलत है। जो होना है वो तो होकर रहेगा। मेरे कहने से न होगा न ही रुकेगा। मैं तो सिर्फ भविष्यवाणी करता हूं अपने हिसाब से।

इतना ही नहीं केआके ने सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान के बच्चे को लेकर भी यह भी भविष्यवाणी करते हुए लिखा है कि इनके बच्चे इंडस्ट्री के फ्लॉप एक्टर साबित होंगे। उनका कहना था कि इन दोनों बच्चों के ग़लत नाम के रखने के चलते इंडस्ट्री में जगह नही मिल पाएगी। वे कभी सफल एक्टर नही बन पाएंगे।

इसके साथ ही कमाल आर खान ने राजनीति की ओर भी कदम बढ़ाते हुए राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री बनने की बात कही। लेकिन तब तक सोनिया गांधी का निधन हो जाएगा।

केआरके अक्सर अपनी पापुलर्टी बनाने के लिए ऐसी बयान बाजी करते रहे है कि लोग उन्हें भद्दे से भद्दे कमेट्स करने पर भी संकोच नही कर रहे हैं। उनकी इन भविष्यवाणियों को देखतेहुए यूजर्स भी अब उनके लिए भविष्वाणी करने में नही चूक रहे हैं। उनका जवाब देते हुए एक यूजर्स ने लिखा है कि पांचवीं भविष्यवाणी ये है कि जिस दिन तू भारत आएगा, तेरे (को) बहुत जूते और थपड़ पड़ेंगे और तू मीडिया के सामने सलमान खान से माफ़ी माँगेगा।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन