बॉलीवुड

‘भक्तों तुमको ब्लॉक करना चाहता हूं’, एक्टर के इस ट्वीट पर यूजर्स बोले – ‘ये बड़े गर्व की बात है’

हाल में एक्टर और हर मुद्दे पर अपनी बात कहने वाले केआरके (KRK) का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो उनको ट्रोल करने वालों को ब्लॉक करने की बात कह रहे हैं और इस पर भी यूजर्स उनको ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं.
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2022, 2:17 PM IST
KRK Tweet
KRK Tweet

एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले केआरके यानी कमाल राशिद खान (KRK) फिल्मी इंडस्ट्री के स्टार्स, फिल्म रिव्यू और राजनीति, नेता और पत्रकारों को लेकर अपनी बात रखते रहते हैं. उनके ट्वीट काफी तेजी से वायरल भी होते हैं और यूजर्स उनके ट्वीट्स पर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर करते हैं. केआरके अक्सर ही फिल्मों को लेकर अपने प्रडिक्शन पहले ही दे देते हैं. केआरके ये पहले ही बता देते हैं कि कौन से फिल्म हिट रहेगी और कौन सी फिल्म फ्लॉप साबित होगी.

इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की फिल्म 'भूल भूलैया 2' के लिए बताया था कि वो ब्लॉकबस्टर साबित होगी और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के लिए बताया था कि वो फ्लॉप होगी और ऐसा हुआ भी. इसके अलावा भी वो अपने कई सारे विवादों बयानों और ट्वीट्स को लेकर यूजर्स के बीच ट्रोल होते रहते हैं. हाल में उनका एक ऐसा ही ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर केआरके काफी ट्रोल हो रहे हैं.


हाल में केआरके ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि 'प्रिय भक्तों कृपया इस ट्वीट पर कमेंट्स करें, ताकि मैं आप सभी को एक बार में ही ब्लॉक कर सकूं. तुम लोग डेली मेरी टाइमलाइन पर कहां से आ जाते हो यार! 2-3 लाख को तो पहले ही ब्लॉक कर चुका हूं'. इसके बाद यूजर्स उनके इस ट्वीट पर उनके साथ खूब मजे ले रहे हैं. कुछ यूजर्स उनका जमकर मजाक उठा रहे हैं, तो कुछ उनके स्पोर्ट में भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि 'आप ब्लॉक कर दो ये तो गर्व की बात है'.


वहीं एक यूजर का कहना है कि 'हां यार काम ना हो तो यही सब करना परता है. इसलिए मैंने भी ख़ुद unfollow कर दिया मैं भी फ़्री बैठा था'. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि 'अब इससे सस्ता टाइमपास कहां मिलेगा और कहां'. वहीं एक और यूजर ने लिखा कि '2-3 लाख को ब्लॉक करने से बेहतर होता, ट्विटर ही छोड़ देते, जब झेल नही सकते तो'. इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'कृपया मुझे ब्लॉक करें'. इसके अलावा भी ऐसे कई सारे मजेदार कमेंट्स आपको उनके इस ट्वीट पर देखने को मिल जाएंगे.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन