बॉलीवुड

‘खुद ही खुद को सुपरस्टार बताते हैं’, IIFA को लेकर एक्टर ने कही ऐसी बात; यूजर्स बोले – ‘वहां फ्लॉप एक्टर्स को…’

अबू धाबी में हुए IIFA 2022 में बी-टाउन की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, जिसके फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसके बाद अब बॉलीवुड एक्टर ने IIFA और वहां पहुंचे स्टार्स को लेकर एक बयान दिया है, जिसको लेकर यूजर्स उनको खूब सुना रहे हैं.
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2022, 11:51 AM IST
'खुद ही खुद को सुपरस्टार बताते हैं', IIFA को लेकर एक्टर ने कही ऐसी बात
'खुद ही खुद को सुपरस्टार बताते हैं', IIFA को लेकर एक्टर ने कही ऐसी बात

अबू धाबी के यस आइलैंड पर इस साल IIFA 2022 का आगा हुआ, जहां भारी संख्या में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के तमाम छोटे-बड़े सितारों ने शिरकत की. इस दौरान इवेंट की खूब सारी फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है, जिनको काफी पसंद किया गया. इस इवेंट में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, टाइगर श्रॉफ, शाहिद कपूर, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन जैसे स्टार्स ने शिरकत की. साथ ही इस साल शो को रितेश देखमुथ और मनीष पॉल ने होस्ट किया, जिनकी जुगलबंदी में सलमान खान भी थोड़ा रंग घोलते नजर आए.

इसी बीच IIFA 2022 को लेकर एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले एक्टर कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) ने कुछ ट्वीट्स किए हैं, जिसमें उन्होंने वहां पहुंचे स्टार्स को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. केआरके के ये ट्वीट्स तेजी से वायरल हो रहे है, जिनपर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'ये #IIFA वो जग है, जहां बॉलीवुड वाले एक दूसरे की जामकर चाटा करते हैं. खुद ही खुदको सुपर स्टार बताया करते हैं. #iifa में एक साल था कि इस अभिनेता के पीछे कौन और सबने कहा की सारी दुनिया, आकाश, पाताल आदि. उसकी औकात इतनी है कि रिव्यू से भी डरता है'.


इस ट्वीट के बाद केआरके ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि 'इस #iifa की इतनी औकात है कि महानायक, शाहरुख, अक्की, अजय, आमिर, जॉन, वरुण, आयुष्मान इस्मैन गए ही नहीं. बस एक ***** जैसा अभिनेता था और सारा बॉलीवुड उसकी चाट रहा था और यही कारण है कि जनता इन छोटे समय के अभिनेताओं को गंभीरता से नहीं लेती है'. इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें लिखा था कि '#IIFA2022 में सिर्फ 2 तरह के कलाकार थे! पहले वो जिनको खूब पसंद किया गया @juniorbachchan! और दूसरे वो जो सुपर फ्लॉप हैं जैसे बुढाऊ और शाहिद'.


वहीं केआरके के इन सभी ट्वीट्स पर यूजर्स भारी संख्या में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जहां कुछ यूजर्स का कहना है कि 'तुमको नहीं बुलाया. इसलिए दिक्कत हो रही है', तो कुछ का कहना है कि 'वहां केवल फ्लॉप एक्ट्रेस को बुलाया जाता है'. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने वहां जाने वाले टिकटॉक स्टार्स को भी निशाना बनाया. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि 'इस पर भी आप कोई वीडियो बना कर रिव्यू क्यों नहीं देते'. वहीं कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि 'आपकी फिल्म 'देशद्रोही 2' कब रिलीज होगी?', तो कुछ कह रहे हैं 'अपकी फिल्म के रिव्यू का इंतजार है'.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन