बॉलीवुड

‘एन एक्शन हीरो’ का ट्रेलर देख ये एक्टर बोला- ‘आयुष्मान खुराना का करियर खत्म’

आयुष्मान खुराना की हर फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब जल्द ही एक्टर एक और धमाकेधार फिल्म के साथ एंट्री करने वाले हैं। फिल्म का नाम है ‘एन एक्शन हीरो’ (An Action Hero)। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जहां लोगों को ट्रेलर पसंद आ रहा है तो वहीं एक एक्टर ने इस देखकर आयुष्मान खुराना का भविष्य बता दिया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2022, 11:05 AM IST
krk watched an action hero trailer and said ayushmann khurrana career is finished
krk watched an action hero trailer and said ayushmann khurrana career is finished

आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। आयुष्मान खुराना अक्सर कॉमेडी करते नजर आते हैं, लेकिन इस फिल्म मे उनक अलग अवतार देखने को मिलेगा। इस बार एक्टर एक्शन करते नजर आएंगे। बड़े पर्दे पर आयुष्मान अपनी हर फिल्म के साथ एक अलग किरदार निभाते दिखते हैं। इस बार एक्शन हीरो बनकर क्या गर्दा उड़ाने वाले हैं। हालांकि एक एक्टर को ये पचा नहीं है और उन्होंने आयुष्मान के फिल्मी करियर को टिप्पणी की है।

ये एक्टर कोई और नहीं हैं बल्कि कुद को क्रिटिक्स बताने वाले कमाल आर खान हैं। कमाल आर खान ने अपने लेटस्ट ट्वीट में आयुष्मान खुराना पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, 'मैंने फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का ट्रेलर देखा और ये दयनीय है। ये पूरी तरह से भूषण कुमार की फ्लॉप फिल्मों की फैक्ट्री से समय और पैसे की बर्बादी है। आयुष्मान खुराना की यह लगातार पांचवी फ्लॉप फिल्म होगी। चार फिल्में 'डॉक्टर जी', 'अनेक', 'चंडीगड़ करे आशिकी' और 'गुलाबो सिताबो' भी फ्लॉप हुई हैं। आयुष्मान खुराना का करियर खत्म है।'

यह भी पढ़ें- राज कपूर ने करीना को किया प्यार और रणबीर की लगाई फटकार

यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने किसी हीरो पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी वो फिल्मों और एक्टरों को लेकर उल्टे सीधे ट्वीट कर चुके हैं। केआरके अपने ट्वीट्स के लेकर जेल भी जा चुके हैं।

‘एन एक्शन हीरो’ के ट्रेलर के अनुसार फिल्म की कहानी एक एक्टर के इर्द-गिर्द घुमती है, जो मर्डर केस में फंस जाता है। ट्रेलर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा का भरपूर डोज मिलने वाला है। वहीं, ट्रेलर में एक झलक मलाइका अरोड़ा की भी दिखाई दे रही है। खबर है कि मलाइका ने एक डांस नम्बर किया है। अनिरुद्ध अय्यर ने निर्देशित किया है।

फिल्म 2 दिसम्बर को रिलीज होगी। खबर है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार भी एक खास किरदार में नजर आएंगे। अक्षय फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- शो से बाहर होंगे 1 नहीं बल्कि 2 कंटेस्टेंट

Published on: