ये दो कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं बल्कि सुम्बुल तौकीर खान और गोरी नागोरी हैं। बिग बॉस के एलिमिनेशन को लेकर यह रिपोर्ट कितनी सही साबित होती है यह तो अपकमिंग एपिसोड में ही साफ हो पाएगा, लेकिन अगर ये खबर सच है तो इससे फैंस को तगड़ा झटका लगेगा, क्योंकि सुम्बुल की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।
शो में सुम्बुल कुछ खास कमाल हीं दिखा पा रही हैं, जिसके लिए उन्हें कई बार टोका जा चुका है। कुछ लोगों का कहना है कि सुम्बुल बिल्कुल भी शो में रहना डिजर्व नहीं करती है, उसकी उम्र अभी बिग बॉस की नहीं है। वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि गौरी को शो से जाना चाहिए। लोग इसपर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।