बॉलीवुड

Krrish 4: ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘कृष-4’ में बनेगी इस एक्ट्रेस के साथ जोड़ी, इस वीडियो से मिला हिंट

Krrish 4: ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'कृष-4' का लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। इसकी एक्ट्रेस फाइनल हो गई है। आइए जानते हैं कौन है वो।
2 min read
• •
Dec 18, 2024
Krrish 4 Latest Update Hrithik Roshan Fans wants to cast this actress in his upcoming movie 

Krrish 4 Latest Update: ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष-3’ (Krrish 3) को 2013 में आई दर्शकों के दिलों में बस गई। उसके बाद से ही फैंस इसके सीक्वल यानी ‘कृष-4’ का इंतजार कर रहे हैं। अब इस मूवी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है।

एक वीडियो से हिंट मिला है कि इस बार ऋतिक के साथ किसकी जोड़ी बनने वाली है। फिल्म के हीरो तो ऋतिक ही हैं मगर अब हिरोइन का भी पता चल गया है। 

कृष-4 का लेटेस्ट अपडेट

दरअसल, ऋतिक रोशन के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने ‘कृष-4’ के बारे में एक इंटरव्यू में बातें की। इसमें उन्होंने बताया था कि वो इसकी अनाउंसमेंट जनवरी 2025 में करेंगे। वहीं दूसरी तरफ एक एक्ट्रेस का भी वीडियो वायरल है। इसमें वो भी अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट अगले साल जनवरी में करने वाली है, ये कहती दिख रही हैं।

कृष-4 में इस एक्ट्रेस के साथ बन सकती है ऋतिक की जोड़ी

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं स्त्री-2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हैं। रेडिट पर उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जब श्रद्धा से पूछा गया कि उनकी अगली फिल्म कब आ रही है। तो उन्होंने कहा कि वो अगले साल जनवरी में अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बताएंगी।

इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर को हाल-फिलहाल में फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। ऐसे में फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि श्रद्धा कृष 4 की ही बात कर रही थीं और वो इसकी हीरोइन हैं। 

कृष-4 रिलीज डेट


हालांकि, इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन ये सही हुआ तो कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा के बाद श्रद्धा कपूर की जोड़ी ऋतिक के साथ कृष फ्रेंचाइजी में दिखाई देगी। ऐसी खबरें हैं कि ‘कृष-4’ को अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक मूवी से जुड़ी स्टारकास्ट, कहानी और रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ऋतिक रोशन ‘वॉर-2’ की शूटिंग के बाद कृष 4 की शूटिंग शुरू करेंगे। 

Updated on:
18 Dec 2024 12:44 pm
Published on:
18 Dec 2024 12:24 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है