बॉलीवुड

Krrish 4 Update: ऋतिक रोशन की ‘कृष-4’ में लौटेगा जादू, इस थीम पर बेस्ड होगी फिल्म

Krrish 4 Update: ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवी कृष-4 की लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। इसमें जादू की वापसी हो रही और क्या होगा खास जानिए यहां।
2 min read
• •
Apr 24, 2025
krrish-4-update-hrithik-roshan-movie-kahani-timeline-jadoo-comeback
कृष-4 मूवी

Krrish 4 Update: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी कृष की चौथी फिल्म ‘कृष 4’ की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इस बार खास बात ये है कि ऋतिक रोशन खुद निर्देशन की जिम्मेदारी निभाएंगे और यशराज फिल्म्स इस फिल्म के प्रोडक्शन पार्टनर होंगे।

कैसी होगी कृष-4 की कहानी

इसकी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कृष 4 की कहानी टाइम ट्रैवल के कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी। ये फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि अब कहानी सिर्फ सुपरहीरो की नहीं बल्कि साइंस फिक्शन एडवेंचर की होगी।

जादू की वापसी होगी

कृष-4 की कहानी

कृष-4 फिल्म में सबसे रोमांचक पहलुओं में से एक होगा ‘जादू’ की वापसी। वही एलियन जिससे कहानी की शुरुआत हुई थी 'कोई मिल गया' फिल्म में। ये अब तक साफ नहीं है कि फिल्म में पुराने किरदार जैसे कृष की मां या रोहित मेहरा की वापसी होगी या नहीं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कुछ पुराने पात्र टाइम ट्रैवल के जरिए फिर नजर आ सकते हैं।

नए सुपरहीरो की तैयारी

ऐसा भी हिंट मिला है कि ऋतिक रोशन अब धीरे-धीरे कृष की भूमिका किसी नए एक्टर को सौंपने की सोच रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का अंत ओपन एंडेड होगा, ताकि भविष्य में फ्रेंचाइजी को नए चेहरे के साथ आगे बढ़ाया जा सके। यानी आने वाले समय में नया सुपरहीरो देखने को मिल सकता है।

फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी?

फिल्म को लेकर 2026 की पहली तिमाही में शूटिंग शुरू करने की योजना है। इससे पहले कहानी, VFX और बाकी क्रिएटिव कामों पर तेजी से तैयारी हो रही है। इससे जुड़े एक सोर्स ने कहा-“ऋतिक और राकेश रोशन ने 'कृष' गाथा के अगले अध्याय की अवधारणा बनाने में कई साल बिताए हैं और आखिरकार उन्होंने एक ऐसी कहानी पर ध्यान केंद्रित किया है जो दिमाग को झकझोरने वाली और अभूतपूर्व दोनों है। ये फिल्म भारतीय सिनेमा में पहले देखी गई किसी भी चीज से अलग एक साइंस फिक्शन ड्रामा होगी।”

Updated on:
24 Apr 2025 12:51 pm
Published on:
24 Apr 2025 12:51 pm
Also Read
View All
‘तुम मेरे हो और मैं खुशनसीब हूं’ बेटे रणबीर कपूर के बर्थडे पर मां नीतू कपूर ने किया पोस्ट, फोटो भी की शेयर

“भाई का पैर टूटा था, आंखों पर थी चोट”, सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बहन श्वेता सिंह के दावे पर लोग बोले- न्याय जरूर मिलेगा

राहत फतेह अली खान हुए दिलजीत दोसांझ के गाने के मुरीद, बोले- बड़े-बड़े आर्टिस्ट जो नहीं कर पाते तो दिलजीत ने किया

Disha Salian Case: दिशा सालियान के पिता सतिश सालियन और वकील ने मांगी पुलिस सुरक्षा, धमकियां मिलने का लगाया आरोप

Bigg Boss 20: अजय देवगन ने सलमान खान के डांस का उड़ाया मजाक? काजी तौकीर का हुक स्टेप करते नजर आए जयदीप अहलावत