बॉलीवुड

थप्पड भी मार लें तो तैयार हूं, पत्नी से गलती हो गई, खत्म हो यह झगडा

इनके झगडे की वजह कृष्णा की पत्नी कश्मीरा को बताया जा रहा था।
2 min read
Jul 05, 2018
Govinda
Govinda

कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक का अपने मामा यानी गोविंदा से झगडा जगजाहिर हो गया है। सभी को पता चल गया है कि इन दोनो परिवारो में बातचीत बंद है। इनके झगडे की वजह कृष्णा की पत्नी कश्मीरा को बताया जा रहा था। लेकिन अब कृष्णा को अपनी गलती का अहसास हो गया है। बता दें कि कृष्णा अभिषेक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेरी भाभी है पगले' की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

कश्मीरा के ट्वीट से शुरू हुआ विवाद:
बता दें कि कृष्णा की वाइफ कश्मीरा ने एक बार ट्वीट किया था, पैसे के लिए नाचने वाले'। बताया जा रहा है कि इस ट्वीट की वजह से ही दोनों परिवारों के बीच खटास पैदा हुई। गोविंदा की पत्नी सुनीता का मानना है कि कश्मीरा ने यह ट्वीट गोविंदा के लिए किया था। इसके बाद से ही विवाद शुरू हुआ। पिछले दिनों कृष्णा और कश्मीरा ने अपने दोनों बच्चों का बर्थडे मनाया लेकिन उस बर्थडे पार्टी में गोविंदा और उनके परिवार का कोई भी सदस्य नजर नहीं आया। उस वक्त गोविंदा अपने परिवार के साथ लंदन में थे। वहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कहा कि उनके परिवार और कृष्णा के परिवार में सबकुछ खत्म हो गया है।

कृष्णा ने मानी गलती:
एक अखबार को दिए साक्षात्कार में कृष्णा ने कहा,'कश्मीरा से गलती हुई है लेकिन कश्मीरा ने जो कुछ लिखा था ट्विटर पर वह मामी (सुनीता) के लिए नहीं था। उसकी टाइमिंग गलत हो गई। वाकई यह सच है कि किसी के बारे में इसे ट्विटर पर नहीं लिखना चाहिए था कश्मीरा से गलती हुई है और उसे मामी से माफ़ी मांगनी ही चाहिए।' साथ ही उन्होंने कहा 'मैं कभी भी मामा से मिलूंगा और वो चाहें तो मुझे थप्पड़ भी मार सकते हैं। वह जो कुछ भी कहेंगे मैं सुन लूंगा, लेकिन मैं चाहूंगा कि ये मामला सुलझ जाए।

मामा की बायोपिक में लीड रोल करना चाहते हैं कृष्णा:

कृष्णा ने हाल में यह बात कही थी कि वे अपने मामा गोविंदा की बोयपिक में लीड रोल करना चाहते हैं। हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन कृष्णा अभिषेक से फिल्म में लीड रोल के लिए पूछा गया था। उन्होंने कहा था, 'गोविंदा मामा की बायोपिक के लिए मुझसे बेहतर कोई और हो ही नहीं सकता है। उनकी बायोपिक के लिए कोई और एक्टर न्याय नहीं कर सकता है। मेरा और मामा का कॅामेडी स्टाइल और डांस का तरीका काफी समान है। मैं उनकी कॅापी नहीं करता हूं बल्कि वह हमारे खून में बसा हुआ है। मुझे ऐसा लगता है कि मैं स्क्रीन पर उन्हें बखूबी निभा सकता हूं। मैं अपनी तरफ से उन्हें ट्रिब्यूट देना चाहूंगा।'

पहले गोविंदा को आॅफर हुई थी फिल्म:
बताया जा रहा है कि गोविंदा और कृष्णा के बीच झगडे की एक और वजह है फिल्म 'तेरी भाभी है पगले'। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले यह फिल्म गोविंदा को आॅफर हुई थी। लेकिन जब गोविंदा ने निर्देशक को काफी समय तक इंतजार कराया और जवाब नहीं दिया तो उन्होंने इस फिल्म में कृष्णा अभिषेक को साइन कर लिया। इस बात से गोविंदा नाराज हो गए।

Published on:
05 Jul 2018 05:31 pm