28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मान्यता दत्त केे बाद अब अमृता को बड़े पर्दे पर लाना चाहती हैं दीया मिर्जा

उनका कहना है हमारे देश में कई ऐसी स्टोरीज हैं जो फिल्मों में कन्वर्ट की जा सकती हैं।
2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jul 05, 2018

dia mirza

dia mirza

'संजू' की सफलता से उत्साहित एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर दीया मिर्जा का कहना है कि वह वह प्रसिद्ध चित्रकार अमृता शेरगिल की बायोपिक बनाना चाहती हैं।' दीया ने 'सेव द चिल्ड्रन कैंपेन के तहत मीडिया से रूबरू होते हुए ये बात कही। संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म 'संजू' में काम करने के बाद दीया मिर्जा अब अमृता शेरगिल जैसी पर्सनैलिटी की जीवनी बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, 'अगर मुझे बायोपिक बनाने का मौका मिला तो मैं अमृता शेरगिल की बायोपिक बनाऊंगी।'

और भी बनाई जा सकती हैं बायोपिक:
उनका कहना है, 'मैं कई सच्ची लाइफ स्टोरीज को लेकर चिंतित हूं। मुझे लगता है कि हमारे देश में कई ऐसी स्टोरीज हैं जो फिल्मों में कन्वर्ट की जा सकती हैं। अगर मुझे कोई बायोपिक बनाने का मौका मिला तो मैं अमृता शेरगिल की बायोपिक बनाऊंगी। क्योंकि वह एक आर्टिस्ट थीं। उन्होंने अपने आर्ट से ग्लोबल स्तर पर पहचान बनाई थी, लेकिन उनका निधन बहुत कम उम्र में हो गया था। वह बच्चों की शौकिन थीं।'

'संजू' का हिस्सा बनकर खुश हैं
बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' में दीया मिर्जा ने संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त की भूमिका निभाई है। उन्होंने फिल्म 'संजू' को लेकर कहा, 'फिल्म को दर्शकों से मिल रहे प्यार और सराहना से पूरी टीम बहुत खुश है। यह फिल्म वास्तव में गजब है और लोग इसे बेहद पसंद भी कर रहे हैं। मुझे गर्व है कि इस सक्सेफुल फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला और उससे भी ज्यादा खुशी की बात ये है कि मुझे इस फिल्म में अच्छे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।'

हिरानी हैं फेवरेट डायरेक्टर:
फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी की प्रशंसा करते हुए दीया ने कहा, 'वह मेरे सबसे फेवरेट डायरेक्टर हैं। मैं उनके साथ फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' में साथ काम कर चुकी हूं। मुझे लगता है कि जब आप अच्छे लोगों के साथ काम करते है तो आप अच्छा और यूनीक काम करने में सक्षम होते हैं। मैं वास्तव में खुश हूं कि हमने इतनी प्यारी फिल्म बनाई है और यह दर्शकों तक पहुंची।' बता दें कि 'संजू' डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर छह दिन में 186.14 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग