10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जायद खान: इस शख्स की वजह से बॉलीवुड में हुए फ्लॉप, टीवी पर भी रहे असफल

जायद खान भी अपने पिता संजय खान के साथ इस पार्टी में नजर आए

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jul 05, 2018

Zayed Khan

Zayed Khan

बॉलीवुड के फ्लॉप एक्टर जायद खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि जायद ने वर्ष 2003 में फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जायद का जन्म 5 जुलाई 1980 को मुंबई में हुआ। उनके पिता संजय खान खुद भी एक्टर रहे हैं। उनकी मां का नाम जरीन खान हैं, जो कि एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने 'शादी नंबर वन', 'दस', 'फाइट क्लब', 'मिशन इस्तांबुल' और 'युवराज' जैसी फिल्मों में काम किया। शाहरुख के साथ वे फिल्म 'मैं हूं ना' में भी नजर आए लेकिन वे बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाए। एक बार उन्होंने कहा था कि वह खुद की वजह से ही बॉलीवुड में फ्लॉप हो गए।

लंबे समय बाद टीवी पर:
जायद फिल्मों से दूर होने के लंबे समय बाद टीवी पर नजर आए। पिछले साल वे एक सस्पेंस थ्रीलर शो में नजर आए थे। इस शो का नाम 'हासिल' था।

टीआरपी के रेस में पिछड़ा
जायद खान फिल्मों की तरह टीवी पर भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए। उनका सीरियल फरवरी में ऑफ एयर हो गया। दरअसल शो की टीआरपी लगातार कम हो रही थी। ऐसे में मेकर्स ने इस शो को बंद करने का फैसला किया। आपको बता दें कि जायद खान का यह शो अक्टूबर 2017 में लॉन्च हुआ था। जायद खान का ये शो एक सस्पेंस थ्रिलर था। शुरुआत में इस शो ने जायद खान के डेब्यू सीरियल और वत्सल सेठ की वजह शो ने काफी सुर्खियों बटोरी थीं।

ऐसे मिला था शो में काम:
जायद ने एक बार बताया था,'शो के डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का उनके पास फोन आया था। उन्होंने कहा कि उनके पास मेरे लिए कुछ स्पेशल है लेकिन जब उन्होंने कहा कि टेलीविजन में काम करना है तो मैं सहम गया इसके बाद उन्होंने मुझे बहुत इंसिस्ट किया कि मैं ये शो करुं।' उनके काफी बोलने के बाद मैंने शो की स्क्रिप्ट पढ़ी जो मुझे बहुत पंसद आई।'

बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में आए नजर:

हाल में जायद खान एक इफ्तार पार्टी में नजर आए थे। दरअसल हर साल की तरह इस साल भी बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में सलमान खान भी शरीक हुए। इसके अलावा बॉलीवुड के कई अन्य स्टार्स भी पहुंचे थे। वहीं जायद खान भी अपने पिता संजय खान के साथ इस पार्टी में नजर आए।