सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ( Hema Malini ) ने किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) पर रखी अपनी राय मशहूर कवि कुमार विश्वास ( Kumar Vishwas Tweet ) ने ट्वीट कर एक्ट्रेस पर कसा तंज धर्मेंद्र ( Dharmendra ) को भी किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान पर किया था खूब ट्रोल
नई दिल्ली। देश में काफी समय से किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) जारी है। किसान आंदोलन को लेकर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ( Hema Malini ) ने एक बयान दिया था। जिसे लेकर अब मशहूर लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ( Kumar Vishwas ) ने अपनी राय रखते हुए एक ट्वीट किया है। लेकिन चलिए पहले आपको बता देते हैं कि आखिर हेमा मालिनी ने अपने ट्वीट में लिखा क्या है।
हेमा मालिनी ट्वीट
किसान आंदोलन को लेकर हेमा मालिनी ( Hema Malini Tweet ) ने लिखा था कि जो भी किसान आंदोलन में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनमें से अधिकतर लोगों को यह पता ही नहीं है कि वह कृषि कानूनों के किन प्रावधानों से उन्हें आपत्ति है। ऐसे में यह साफ पता चलता है कि वह किसी के कहने पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कुमार विश्वास का रीट्वीट
हेमा मालिनी के ट्वीट पर जवाब देते हुए कवि कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए लिखा है कि उनकी अपील है कि उन्हें हम मदद करें, चाकू की पसलियों से गुज़ारिश तो देखिये..! इस ट्वीट को पढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। वैसे आपको बता दें कुछ समय पहले किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने एक ट्वीट लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 'हे इंद्रप्रस्थ अधिपति, हे इंद्रदेव !
आपको पता तो है कि किसानों के लिए बेहद कष्टकर है आपका ये अकारण-कौतुक ! फिर भी यह सब Flushed faceFolded hands? भूमिपुत्रों के पसीने पर अपनी अहमन्यताओं से बर्बादी का पानी फेरने वाले इंद्रासनों में थोड़ी सी करुणा कब जागेगी? उनके इस ट्वीट पर भी जमकर उनकी तारीफ की।
किसान आंदोलन पर बयान देने के चलते हेमा मालिनी से पहले धर्मेंद्र ( Dharmender ) और उनके बेटे सनी देओल ( Sunny Deol ) भी लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। काफी अलोचना होने के बाद धर्मेंद्र को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा था। जिसका जिम्मेदार धर्मेंद्र ने लोंगों को ही ठहराया था। यही नहीं सनी देओल को भी उनके बयान के चलते उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।