एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Shilpa Shetty Instagram ) पर लोहड़ी सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा संग उनके पति राज कुंद्रा, उनके बेटे वियान, बेटी समिशा कुंद्रा उनकी मां समेत उनका पूरा परिवार मौजूद है। वीडियो में उनका परिवार लोहड़ी की बधाइयां देता हुआ दिखाई दे रहा है। बतातें चलें कि शिल्पा की बेटी समिशा की यह पहली लोहड़ी है। जो परिवार वालों के बेहद खास है। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा है कि "लोहड़ी दी लख लख सारिया नु। वह प्रार्थना करती हैं कि लोहड़ी की आग में सारी नकारात्मकता खत्म हो जाए। शिल्पा की इस वीडियो को 11 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।"