नई दिल्ली। जब से देश में कोरोना ने दस्तक दी है। तभी से लोग उसकी वैक्सीन ( Corona vaccine ) के आने का इंतजार कर रहे हैं। अब कल यानी कि 15 जनवरी को लोगों का यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। जी हां, कल से पूरे देश में वैक्सीन का टीकाकरण शुरु किया जा रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही एक बार फिर से जिंदगी की नॉर्मल हो जाएगी। जहां इस बात से अधिकतर लोग खुशी मना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ( Richa Chadha ) के एक बयान ने सबका ध्यान उनकी ओर खींच लिया है। उन्होंने अपनी राय रखते हुए बताया कि वह कब कोरोना वैक्सीन लगवाएंगी।