बॉलीवुड

‘ज्यादा घंटे काम कराते हैं, पर पैसे नहीं बढ़ाते’, कुनिका सदानंद ने खोली इंडस्ट्री की पोल

Kunickaa Sadanand: कुनिका सदानंद ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कलाकारों को सही मेहनताना न मिलने की बात उठाई है। उन्होंने कहा कि कलाकार अक्सर तय समय से ज्यादा काम करते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए अतिरिक्त पैसे नहीं मिलते।
2 min read
Sep 14, 2026
Kunickaa Sadanand artists working hours
कुनिका सदानंद की फोटोज। (फोटो सोर्स: instagram- iam_kunickaasadanand)

Kunickaa Sadanand: एक्ट्रेस और CINTAA की सदस्य कुनिका सदानंद ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम के लंबे घंटों का मुद्दा उठाते हुए इसपर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि जब शूटिंग तय समय से ज्यादा चलती है, तो कलाकारों को अक्सर अतिरिक्त पेमेंट या ओवरटाइम का पैसा नहीं मिलता। IANS से बात करते हुए उन्होंने बताया, "काम के घंटे बहुत लंबे होते हैं। शिफ्ट 10-12 घंटे की होती है। और अगर काम के घंटे बढ़ जाते हैं, तो एक्स्ट्रा पैसे नहीं मिलते।"

आर्टिस्ट्स और टेक्नीशियंस को मिलने वाले मेहनताने के अंतर पर भी की बात

कुनिका ने इस स्थिति की तुलना टेक्नीशियनों से करते हुए कहा कि कम से कम उन्हें अतिरिक्त काम या शिफ्ट के लिए मेहनताना तो मिलता है। उन्होंने कहा, "सेट पर काम करने वाले टेक्नीशियन, चाहे वह लाइट मैन हों, साउंड मैन हों या किसी दूसरे विभाग से जुड़े हों, अगर अपनी तय शिफ्ट से ज्यादा समय काम करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त भुगतान किया जाता है। लेकिन कलाकारों के मामले में स्थिति बिल्कुल उलट है।"

कुनिका सदानंद के अनुसार, कलाकारों से कई बार शिफ्ट व होने के बाद अतिरिक्त घंटे काम कराया जाता है, लेकिन उसके बदले उन्हें कोई एक्स्ट्रा पेमेंट नहीं मिलता। कुनिका ने इसी वजह से कहा कि इंडस्ट्री में कलाकारों के साथ 'सौतेली मां जैसा बर्ताव' किया जाता है। आगे उन्होंने कहा कि इस अंतर को दूर किया जाना चाहिए और जब कलाकारों को तय समय से ज्यादा काम करना पड़े, तो उन्हें भी मेहनताना मिलना चाहिए।

अब मैं कमेटी में आ गई हूं और मुझे बहुत काम करना है

कुनिका सदानंद ने CINTAA चुनाव में कमेटी में जीत हासिल की है। लंबे समय से संस्था से जुड़ी रहीं कुनिका कलाकारों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर अपनी बेबाक राय रखती रही हैं। हाल ही में उन्होंने कलाकारों से ज्यादा घंटे काम कराने और उसके बदले अतिरिक्त भुगतान न मिलने का मुद्दा भी उठाया था। CINTAA में उनकी जीत को कलाकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अपनी जीत के बाद उन्होंने कहा, "अब मैं कमेटी में आ गई हूं और मुझे बहुत काम करना है।"

CINTAA चुनावों में एक्ट्रेस उपासना सिंह की हुई जीत

बता दें कि कुनिका सदनंद के ये बयान हाल ही में हुए CINTAA चुनावों के दौरान आए हैं, जिनमें एक्ट्रेस उपासना सिंह की जीत हुई। इससे पहले उन्होंने CINTAA के नए चुनाव होने के बावजूद पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे के एसोसिएशन में अपने पदों पर बने रहने के फैसले पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन में पद का मतलब कलाकारों की सेवा करना होना चाहिए, न कि सत्ता पर कब्जा जमाए रखना।

पूनम ढिल्लन और पद्मिनी कोल्हापुरी पर भी दिया बयान

CINTAA चुनावों के दौरान इस बातचीत में कुनिका ने चल रहे विवाद और इस बात पर चर्चा की कि पूनम और पद्मिनी अपना पद क्यों नहीं छोड़ रही हैं। शुरुआत में उन्होंने कहा कि यह सवाल उन्हीं से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता, आपको उनसे ही पूछना होगा।"

CINTAA के साथ अपने लंबे जुड़ाव और सदस्यों की संस्था से उम्मीदों के बारे में बात करते हुए, उन्होंने पद पर बने रहने के मकसद पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "मैं इतने लंबे समय से सदस्य रही हूं, बहुत पहले मैं एक बार कमेटी में भी रह चुकी हूं। मैं दारा सिंह से मिली थी। आप वहां सेवा करने के लिए आते हैं, लेकिन अब यह ईगो का मामला लगता है, और क्या हो सकता है?"

Updated on:
14 Sept 2026 02:06 pm
Published on:
14 Sept 2026 02:06 pm
Also Read
View All
‘तुम भारत के माइकल जैक्सन बन सकते हो’, अरिजीत सिंह ने काजी तौकीर को बताया था रॉकस्टार, ‘बिग बॉस 20’ में किया खुलासा

‘हनुमान अंश’ के इतिहास रचते ही डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी लेकर आएंगे तुलसीदास की कहानी, फिल्म का नाम रखा ‘रामबोला’

इंडोनेशिया में फायरफाइटर्स ने बॉलीवुड के गाने के जरिए सिखाए आग से बचने के तरीके, विदेश से अनोखा वीडियो आया सामने

रामायण का ‘जय जय राम’ गाना हुआ रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया- 3 शब्दों में समाई है पूरा प्रार्थना

मोहित सूरी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म पर बोले राम गोपाल वर्मा, बताया ‘धुरंधर’ से भी बड़ा प्रोजेक्ट