बॉलीवुड

‘क्या कॉन्ट्रोवर्सी सुनने आए हो…’ गणेश चतुर्थी पर गोविंदा और सुनीता ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Govinda-Sunita Ganpati Celebrations: गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साथ आकर उन अटकलों को विराम दे दिया, जो उनके तलाक को लेकर चल रही थीं। पैपराजी के सवाल पर सुनीता ने हंसते हुए ताना मारा कहा…
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2025, 12:38 PM IST
govinda and sunita ahuja
govinda and sunita ahuja

Govinda And Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के घर से गणेश चतुर्थी पर एक बड़ी खुशखबरी आई है। बता दें कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने साथ मिलकर गणेश चतुर्थी मनाई, जिससे उनके तलाक की अफवाहों पर विराम लग गया है। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि गोविंदा और सुनीता के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सुनीता ने शादी के 38 साल बाद तलाक के लिए अर्जी दी है और क्रूरता जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे ।

गणेश चतुर्थी पर गोविंदा और सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर गोविंदा और सुनीता एक साथ नजर आए, जिससे साबित हो गया कि ये सभी खबरें गलत हैं। दोनों ने अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया और भव्य मंदिर सजाया। साथ ही उन्होंने पैपराजी को मिठाइयां बांटकर त्योहार मनाया।

वीडियो में पैपराजी से सुनीता ने कहा

बता दें कि एक वीडियो में जब पैपराजी ने सुनीता से तलाक की खबरों के बारे में पूछा, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "आप कॉन्ट्रोवर्सी सुनने आए हैं या बप्पा के दर्शन करने?" उन्होंने ये भी कहा कि कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं है, जिससे यह साफ हो गया कि उनके बीच सब कुछ ठीक है।

सुनीता और गोविंदा की तस्वीरों में

गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता और गोविंदा की तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर त्योहार की खुशी साफ झलक रही है। बता दें कि गोविंदा और सुनीता ने मरून रंग के कपड़ों में ट्विनिंग भी की। सुनीता मरून सिल्क साड़ी पहने और बालों में गजरा लगाए बेहद खूबसूरत लग रही है, वहीं गोविंदा भी मरून कलर का कुर्ता पहने खूब जंच रहे है। उनके बेटे यशवर्धन भी उनके साथ गणपति पूजन करते नजर आए। पैप्स के सामने गोविंदा और सुनीता ने साथ मिलकर गणेश चतुर्थी मनाकर ये संदेश दिया कि उनके बीच सब कुछ ठीक है और वे एक साथ खुश हैं।

Updated on:
28 Aug 2025, 12:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई