Lahore 1947: सनी देओल की आने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' में गजब का क्लाइमैक्स सीन होगा। कहा जा रहा है कि ये ‘गदर’ से भी बेस्ट होगा।
Lahore 1947 Update: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' से जुड़ा एक लेटेस्ट अपडेट आया है। कहा जा रहा है कि इसका क्लाइमैक्स ‘गदर’ और ‘गदर-2’ से भी धांसू होगा। इसे देखने के बाद लोग इस सीन को कभी भूल नहीं पाएंगे।
दरअसल, सनी देओल (Sunny Deol) की आने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' में एक महत्वपूर्ण ट्रेन सीक्वेंस होगा। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान (Aamir Khan) के प्रोडक्शन हाउस ने किया है और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं।
इस सीक्वेंस में भारत और पाकिस्तान के बीच मूवी के कैरेक्टर्स की ट्रेन यात्रा को दिखाया गया है। 'लाहौर 1947' का ये सीन सबसे अलग होगा और कई हफ्तों तक फिल्माया जाएगा।
इस बारे में फिल्म से जुड़े एक शख्स ने बताया "लाहौर 1947 (Lahore 1947) की शूटिंग बंटवारे के दौर के सबसे महत्वाकांक्षी ट्रेन सीक्वेंस के साथ समाप्त होगी। ये ऐसा सीन होगा जिसे पहले कभी नहीं देखा गया होगा। फिल्म का क्लाइमेक्स विभाजन के दौर के अराजक और भावनात्मक सार को पकड़ने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है। इस सीक्वेंस को कई हफ्तों तक कास्ट के साथ फिल्माया जाएगा।"
इस पीरियड ड्रामा मूवी में सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में है। ये जोड़ी 'हीरोज', 'फर्ज' के बाद फिर से साथ नजर आने वाली है। 'लाहौर 1947' में सनी के बड़े बेटे करण देओल भी हैं। करण फिल्म में जावेद नाम का किरदार निभाएंगे। इसमें शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे स्टार्स भी हैं।
फिल्म में आमिर खान का कैमियो भी होगा। 'लाहौर 1947' में आमिर खान और राजकुमार संतोषी की जोड़ी 'अंदाज अपना अपना' के बाद फिर से एक साथ काम करेगी। बात करें सनी देओल की तो राजकुमार संतोषी और सनी देओल ने पहले 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी हिट फिल्में दी हैं। मूवी की रिलीज डेट 26 जनवरी 2025 बताई जा रही है।