बॉलीवुड

अजय देवगन संग ‘आजाद’ में धमाल मचाने के बाद… राशा थडानी की इस फिल्म में धमाकेदार एंट्री, पोस्टर से मिला तगड़ा हिंट

Laikey Laikaa Poster Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की लाडली राशा ठडानी और ‘मुंज्या’ फेम अभय वर्मा की आने वाली फिल्म ‘लइकी-लइका’ का पहला पोस्टर अब रिलीज हो चुका है। फिल्म के पहले पोस्टर से साफ पता चल रहा है कि फिल्म में जुनून से भरी प्रेम कहानी देखने को मिलने वाली है।

less than 1 minute read
Jan 13, 2026
राशा थडानी की फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज (इमेज सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट)

Rasha Thadani-Abhay Verma Movie Poster: अभिनेत्री राशा थडानी और ‘मुंज्या’ फेम एक्टर अभय वर्मा स्टारर फिल्म ‘लइकी-लइका’ का पहला पोस्टर सामने आ चुका है, जिसमें दूसरी रोमांटिक फिल्मों से हटकर बिल्कुल अलग ही तेवर देखने को मिल रहे हैं। पोस्टर को देखकर साफ है कि यह सिर्फ प्रेम कहानी नहीं, बल्कि जुनून, हिंसा और भावनाओं की तकरार भरी दास्तान होने वाली है।

ये भी पढ़ें

सोनू सूद ने फिर जीता लोगों का दिल, गौशाला के लिए दे दिए इतने लाख रुपये

पोस्टर से कहानी का मिला हिंट

‘लइकी-लइका’ के पहले पोस्टर में घिसे हुए स्नीकर्स, खून के लाल छींटे और दीवारों पर उकेरी गई ग्रैफिटी-स्टाइल डिजाइन देखने को मिल रहा है। फिल्म का पोस्टर देखकर साफ है कि यहां प्यार मासूम भी है और खतरनाक भी। इसे देखकर पता चल रहा है कि कहानी में जुनूनियत से भरी लवस्टोरी दिखाई जाएगी।

मेकर्स ने लिखा- प्यार कमाना पड़ता है

फिल्म के पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन लिखा- अर्न लव यानी प्यार सिर्फ मिल नहीं जाता, उसे हासिल करना पड़ता है। यह टैगलाइन इशारा करती है कि फिल्म में रिश्ते आसान नहीं होंगे, बल्कि संघर्ष, कुर्बानी और जोखिम से भरे होंगे। इसी के साथ ये भी बताया है कि फिल्म इसी साल की गर्मियों तक बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

पहली बार साथ नजर आएंगे राशा और अभय

निर्देशक सौरभ गुप्ता की इस फिल्म में राशा थडानी और अभय वर्मा पहली बार साथ नजर आएंगे। ‘लइकी-लइका’ को एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा के तौर पर देखा जा रहा है। फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ बिहाइंड द सीन वीडियो और तस्वीरों में दोनों कलाकारों की आपसी बॉन्डिंग देखने को मिली थी, जिसने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी। बता दें इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली के कुछ रियल इलाकों में की गई है।

ये भी पढ़ें

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम, मशहूर सिंगर अर्जन ढिल्लों के पिता का निधन

Also Read
View All

अगली खबर