बॉलीवुड

ऐसी होती थी R.K Studio की होली,राज कपूर के साज पे होता था वैजयंती माला का डांस

60 के दशक के दिग्गज अभिनेता राज कपूर ने इसकी शुरुआत की थी
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2018, 12:43 PM IST
RK Studio Holi
RK Studio Holi

फिल्मों के साथ ही वास्तविक जीवन में भी होली मनाने के लिए बॉलीवुड प्रसिद्ध है। मुंबई में आर.के. स्टूडियो होली मनाने के लिए प्रसिद्ध है। 60 के दशक के दिग्गज अभिनेता राज कपूर ने इसकी शुरुआत की थी।

ऐसे मनाई जाती थी होली:
होली के दिन आर.के. स्टूडियो में मेहमानों का स्वागत उन पर रंग भरी बाल्टी उड़ेलकर किया जाता था और फिर उन्हें रंग-भरे पूल में डुबकी लगानी पड़ती थी। अगर कोई ना-नुकुर करता तो उसे जबरन पूल में फेंक दिया जाता था। हालांकि महिलाओं की गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाता था ताकि उनके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार ना हो। इसलिए महिलाओं को पूल में नहीं डूबोया जाता था। महिलाएं केवल रंग से ही होली खेलती थीं। इसके बाद शुरू होता था संगीत का दौर। ढोल, मंजीरों और हारमोनियम के साथ गीत-संगीत का कार्यक्रम होता था।

आर. के. स्टूडियो का निमंत्रण गर्व की बात:
उस जमाने में जिस भी छोटे-बड़े कलाकार को राज कपूर के यहां होली खेलने का न्योता मिलता था वह बहुत गर्व महसूस किया करता था, क्योंकि इससे इंडस्ट्री में उसकी हैसियत का अंदाजा होता था। यहां होने वाली पार्टियों को लोग आज भी याद करते हैं।

होली में शामिल होती थीं राजकपूर की एक्ट्रेसेस
आर.के. स्टूडियो की ऐतिहासिक होली में नरगिस, वैजयंती माला, हेमा मालिनी , राखी, रेखा, श्रीदेवी, जीनत अमान, धर्मेन्द्र , दिलीप कुमार , मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, जीतेंद्र, दारा सिंह, राकेश रोशन, प्राण, प्रेमनाथ, मिथुन, राजेश खन्ना, अमिताभ, अनिल कपूर , शत्रुघ्न सिन्हा , जैसे कलाकार शिरकत किया करते थे। बता दें कि शंकर जयकिशन साज बजाते थे तो राज कपूर खुद ही कोर्डियन लेकर बजाने लगते थे। वैजयंती माला सहित अन्य अभिनेत्रियां डांस करती थी।

राज कपूर के बाद बंद हुई होली
अमिताभ बच्चन ने भी आर.के. स्टूडियो की होली का पूरा आनंद उठाया है। लेकिन राज कपूर के निधन के बाद आर.के. स्टूडियो की यह होली बंद हुई। राज कपूर के भाई या बेटों ने इसे आगे चलाने में कोई खास रुचि नहीं दिखाई।

Updated on:
1 Mar 2018, 12:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन