बॉलीवुड

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट आई सामने, देखें

Google Most Searched Movies 2025 Bollywood : 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट सामने आई है, जिसने दर्शकों की पसंद और ट्रेंड्स को दर्शाया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2025, 3:01 PM IST
2025 में सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट
2025 में सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट (सोर्स: IMDb)

Google Most Searched Movies 2025 Bollywood : साल 2025 की गूगल सर्च रैंकिंग में कई पूरानी फिल्मों ने सुर्खियां बटोरीं है। बता दें, Google ने Year in Search 2025 की लिस्ट जारी कर दी हैं और इस बार दर्शकों की पसंद में नए ब्लॉकबस्टर्स, लोकप्रिय फ्रेंचाइजी फिल्में और पुरानी फिल्मों की वापसी का दिलचस्प मेल देखने को मिला है।

सैयारा

इस लिस्ट में सबसे ऊपर ‘सैयारा’ ने जगह बनाई है, जिसमें अहम भूमिका निभाई है अहान पांडे और अनीता पड्डा ने और इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर लगातार बने रहने वाले बज ने इसे 2025 की सबसे अधिक सर्च की जाने वाली फिल्म बना दिया है।

कांतारा: चैप्टर 1

दूसरे नंबर पर ऋषभ शेट्टी की 2022 की सुपरहिट फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 है, जिसकी कहानी लोककथाओं पर आधारित है। बता दें, इसकी विशाल दुनिया, विजुअल्स और रहस्यमय प्रोमो ने ग्लोबली फैंस को बांधे रखा है, जिसके चलते ये पूरे साल चर्चा में रही।

कुली 2

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की 'कुली 2' इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है और इसके पीछे का वजह रजनीकांत की जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस, अनिरुद्ध रविचंदर का चार्ट-टॉपिंग म्यूजिक और फिल्म के साथ जुड़ी पुरानी यादें है, जिससे 'कुली 2' पर चर्चा चल रही है और दर्शकों में उत्सुकता और सर्च इंटरेस्ट दोनों बढ़ा दिए है।

वॉर 2

यश राज फिल्म्स की फ्रैंचाइजी 'वॉर 2' लिस्ट में चौथे नंबर पर है। बता दें, ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की तिकड़ी के साथ ये हाई-ऑक्टेन स्पाई यूनिवर्स दर्शकों की कल्पना जगाने में सफल रही, जिससे जूनियर एनटीआर का बॉलीवुड डेब्यू इंटरनेट पर टॉप सर्च में बदल गया और वॉर 2' पूरे साल सर्च-मैग्नेट बना रहा।

सनम तेरी कसम

साल 2016 की रोमांटिक ड्रामा 'सनम तेरी कसम' का जोरदार कमबैक। फिल्म की 2025 में री-रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है सिर्फ 12 दिनों में इस री-रिलीज फिल्म ने करीब 31.9 करोड़ कमाए थे।

इतना ही नहीं, टॉप 10 में शामिल होने वाली अन्य फिल्में भी है, जैसे- मार्को, हाउसफुल 5, गेम चेंजर, मिसेज और महावतार नरसिंह। दरअसल, अलग-अलग कारणों से ये फिल्में पूरे साल लोगों की जिज्ञासा का केंद्र बनी रहीं कहीं स्टारकास्ट के कारण, कहीं बड़े फ्रेंचाइजी नाम की वजह से, तो कहीं क्षेत्रीय सिनेमा की बढ़ती वैश्विक पकड़ के चलते।

बता दें, 2025 का ट्रेंड ये दर्शाता है कि दर्शक न सिर्फ नई कहानियों के पीछे हैं, बल्कि वो पुरानी यादों, सितारों और मजबूत फ्रैंचाइजी को भी देखना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया, री-रिलीज, म्यूजिक हिट्स और सीक्वल-ओ-रुमर इन सर्च ट्रेंड्स को हवा देने का असली रीजन है।

Updated on:
8 Dec 2025, 3:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’