
Love Gill Trolled after Hug ScoutOP: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) इन दिनों घर के अंदर चल रहे ड्रामे और रिश्तों के उतार-चढ़ाव को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट लव गिल (Love Gill) और स्काउट ओपी (Scout OP) की नजदीकियां एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं। यहां तक कि 'वीकेंड का वार' में खुद फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने भी लव को आड़े हाथों लिया था, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली थी। लेकिन नए एपिसोड में फिर दोनों के बीच की नजदीकियां कैमरे में कैद हो गईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।
इन दिनों 'बिग बॉस 20' के घर में फैमिली वीक चल रहा है, और दिवाली के खास मौके पर सभी घरवालो के लिए उनके अपनों के वॉइस मैसेज आ रहे हैं। ऐसे में नए एपिसोड में लव गिल के लिए उनकी मां का संदेश आया, जिसे सुनकर लव काफी भावुक और बेहद खुश नजर आईं। अपनी मां की बातें सुनकर लव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह खुशी से झूमती हुई नजर आईं। उसी दौरान जोश और खुशी के माहौल में लव गिल सब भूल गईं और बार-बार स्काउट ओपी को गले लगाती नजर आईं।
लव गिल के स्काउट को बार-बार गले मिलने के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे लेकर घर के अंदर और बाहर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दर्शक लव गिल के बर्ताव से नाखुश नजर आए, खासकर स्काउट OP के गेम में ध्यान भटकाने और बार-बार गले लगने के लिए कहने से। दर्शक सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
एक यूजर ने गुस्से में कहा, "लव गिल को स्काउट से बस गले मिलना ही चाहिए रहता है। बेशर्मी की भी हद है… आखिर में हर चीज के लिए स्काउट को दोषी ठहराया जाता है।" एक अन्य ने लिखा, "आज के एपिसोड में लव गिल ने जबरदस्ती स्काउट को 7 बार गले लगाया। क्रेडिट खुद चलकर आता है।"
एक अन्य ने लिखा, "सच कहूं तो, मैंने लव जैसी इंसान कभी नहीं देखी। अब यह बिल्कुल साफ है कि वह जानबूझकर ऐसी हरकतें करती है, सिर्फ काश्वी को बुरा महसूस कराने के लिए। एकदम घटिया बर्ताव!" एक और ने लिखा, आज BB के हर फैन को उसे सपोर्ट करने पर पछतावा हो रहा होगा। काश्वी शुरू से ही उसके बारे में 100% सही थी। उसमें जरा भी आत्म-सम्मान नहीं है। शर्म की बात है।"